फेस-1 का जल्द होगा लोकार्पण

Date:

भोपाल 

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने गुरुवार को नाथुबरखेड़ा स्थित निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों एवं प्रस्तावित महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ परिसर का विस्तृत भ्रमण कर खेल अधोसंरचना, सुरक्षा व्यवस्था, खिलाड़ियों के लिए विकसित की जा रही सुविधाओं तथा निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता एवं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मंत्री  सारंग ने कहा कि नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के फेस-1 का लोकार्पण शीघ्र किया जाएगा। फेस-1 के प्रारंभ होने के साथ ही यहां एथलेटिक्स, हॉकी एवं फुटबॉल की खेल गतिविधियां शुरू कर दी जाएंगी। इन खेलों के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किए गए मैदान एवं अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदेश के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी का अवसर उपलब्ध कराएंगी।

मंत्री  सांरग ने कहा कि सरकार का उद्देश्य मध्यप्रदेश में ऐसी खेल अधोसंरचना विकसित करना है, जहां प्रदेश के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं अपने ही राज्य में उपलब्ध हों। यह परिसर भविष्य में राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविरों, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और बड़े खेल आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनेगा तथा मध्यप्रदेश को देश के अग्रणी खेल राज्यों में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मंत्री  सारंग ने महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रतियोगिता के आयोजन से पूर्व एथलेटिक्स ट्रैक, हॉकी टर्फ, फुटबॉल मैदान, खिलाड़ियों के चेंजिंग रूम, मेडिकल सुविधाएं, दर्शक दीर्घा, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, आईटी नेटवर्क तथा अन्य सभी आवश्यक कार्य समय पर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अधिकारियों एवं दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और प्रत्येक व्यवस्था का पूर्व परीक्षण सुनिश्चित किया जाए।

मंत्री  सारंग ने परिसर में प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सड़क संपर्क, हरित क्षेत्र, फायर सेफ्टी, साइनेज, विद्युत एवं जल आपूर्ति, स्वच्छता व्यवस्था तथा प्रशासनिक भवनों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सार्वजनिक सुविधाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाए तथा गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक निर्माण कार्य तकनीकी मानकों के अनुरूप हो तथा समय-सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

मंत्री  सारंग यह भी निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित तकनीकी निरीक्षण किया जाए तथा आवश्यकतानुसार थर्ड पार्टी ऑडिट भी कराया जाए। साथ ही परिसर में सौर ऊर्जा के उपयोग, आधुनिक कैफेटेरिया, पर्याप्त पार्किंग, हरित विकास एवं अन्य जनसुविधाओं को भी प्राथमिकता के साथ विकसित किया जाए।

मंत्री  सारंग ने कहा कि नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स केवल एक खेल परिसर नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश की नई खेल पहचान का प्रतीक बनने जा रहा है। यहां विकसित हो रही विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदेश के खिलाड़ियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के साथ अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी में भी प्रदेश को अग्रणी बनाएंगी।

निरीक्षण के दौरान खेल एवं युवा कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

भोपाल  स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को...

भारतीय ज्ञान परम्परा के समृद्ध समावेश से संस्कारित, आत्मनिर्भर और विकसित भारत का होगा निर्माण

भोपाल  उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह...

324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान

रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ...