चंडीगढ़ में नशे पर पुलिस का शिकंजा, 7087239010 पर दें सूचना; तुरंत होगी कार्रवाई

Date:

चंडीगढ़.

सिटी ब्यूटीफुल में अब नशेड़ियों और नशा तस्करों की खैर नहीं। यह सब संभव होगा शहरवासियों की मदद से। पुलिस ने शहर को नशामुक्त बनाने की मुहिम को तेज करते हुए सहयोग की अपील की है। इसके लिए एंटी-ड्रग हेल्पलाइन नंबर 7087239010 जारी किया है।

एक कॉल पर पुलिस पहुंचेगी और तुरंत कार्रवाई होगी। यह हेल्पलाइन पुलिस स्टेशन एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (पीएस-एएनटीएफ), सेक्टर-11 में संचालित की जाएगी। पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि उन्हें कहीं भी नशे की तस्करी, बिक्री या अवैध सप्लाई की जानकारी मिले तो इस नंबर पर तुरंत सूचना दें। पुलिस के मुताबिक हेल्पलाइन के माध्यम से नशीले पदार्थों और साइकोट्रोपिक पदार्थों की अवैध तस्करी, बिक्री, कब्जे, परिवहन और सेवन से संबंधित शिकायत या सूचना दी जा सकती है। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों के बजाय विश्वसनीय और तथ्यात्मक जानकारी पुलिस तक पहुंचाएं।

सूचना मिलते ही संबंधित टीम को भेजी जाएगी
हेल्पलाइन पर मिलने वाली सूचनाओं का पुलिस स्तर पर तत्काल आकलन किया जाएगा। इसके बाद आवश्यकतानुसार सूचना संबंधित पुलिस स्टेशन और विशेषज्ञ इकाइयों के साथ साझा कर मौके की जांच और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान कानून के अनुसार गोपनीय रखी जाएगी। इससे लोगों को बिना किसी भय के नशे से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने का भरोसा मिलेगा।

‘नशे के खिलाफ पुलिस को जनता का साथ जरूरी’
चंडीगढ़ पुलिस ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की कार्रवाई से पूरी नहीं हो सकती। शहरवासियों की सक्रिय भागीदारी भी उतनी ही जरूरी है। किसी इलाके में संदिग्ध तरीके से नशीले पदार्थों की बिक्री या सप्लाई की जानकारी होने पर समय रहते पुलिस को सूचना देने से कार्रवाई को प्रभावी बनाया जा सकता है। चंडीगढ़ पुलिस की अपील है कि नशे से जुड़ी जानकारी छिपाएं नहीं, एंटी-ड्रग हेल्पलाइन 7087239010 पर साझा करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अब WhatsApp पर करें कचरा संग्रहण की शिकायत, हरियाणा के शहरी निकायों में बनेगी त्वरित व्यवस्था

चंडीगढ़  हरियाणा में कचरा संग्रहण से जुड़ी शिकायतों के समाधान...

रिटायरमेंट से पहले मिलेगा प्रमोशन, 50 हजार MP कर्मचारियों को लाभ

भोपाल  भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने सामान्य प्रशासन विभाग (GAD)...

ईरानी ड्रोन-मिसाइलों पर अमेरिकी लेजर अटैक, युद्ध में नया हथियार

तेहरान  अमेरिकी सैन्य बल अब लेजर सिस्टम का इस्तेमाल असल...

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू : केन्द्रीय मंत्री गडकरी

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं...