महिलाओं के सम्मान पर सियासत गरम: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और सांसद कंगना रनौत के खिलाफ महिला कांग्रेस का पुतला दहन आज

Date:

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी

महिलाओं के सम्मान और युवा पीढ़ी की गरिमा को लेकर एक बार फिर राजनीतिक माहौल गर्माने जा रहा है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के आह्वान पर जिला महिला कांग्रेस, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं भाजपा सांसद कंगना रनौत के विरोध में प्रतीकात्मक पुतला दहन करेगी। महिला कांग्रेस का आरोप है कि दोनों नेताओं की कथित टिप्पणियों ने महिलाओं और देश की युवा पीढ़ी की भावनाओं को आहत किया है, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।

महिला कांग्रेस का कहना है कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले जनप्रतिनिधियों के वक्तव्य समाज के लिए संदेश का काम करते हैं। ऐसे में यदि महिलाओं या बेटियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली कोई टिप्पणी की जाती है तो उसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध होना स्वाभाविक है। संगठन ने दोनों नेताओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग भी उठाई है।
महिला कांग्रेस के अनुसार यह विरोध प्रदर्शन अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा के निर्देश तथा प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष संगीता सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को अपराह्न 3:00 बजे राजीव गांधी चौक, खेड़िया टॉकीज़ के पास, मनेंद्रगढ़ में होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत: मानниयों के लिए आएंगी सब-मशीनगन और स्कूलों में बनेंगी आईसीटी लैब्स

लखनऊ  यूपी में सांसदों और विधायकों की सुरक्षा में तैनात...

हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का विवाह विच्छेद, आपसी सहमति से लिया अलग होने का फैसला

भोपाल  मध्य प्रदेश में शहडोल से भाजपा सांसद हिमाद्री सिंह...

केतु गोचर से 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, 90 दिनों तक धन-करियर में मिलेंगे बड़े लाभ

 वैदिक ज्योतिष में केतु को एक छाया, रहस्यमयी और...