विधायक मैथिली ठाकुर का बढ़ा राजनीतिक कद, भाजयुमो की नई राष्ट्रीय टीम में मिली एंट्री

Date:

   पटना
बिहार की अलीनगर विधानसभा सीट से विधायक मैथिली ठाकुर को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिली है. पार्टी की युवा इकाई में उन्हें शामिल किए जाने को मैथिली ठाकुर की राजनीतिक भूमिका के लिहाज से अहम माना जा रहा है. भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी ने नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा की है. इसमें बिहार के छह युवा चेहरों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। 

मैथिला ठाकुर टीम में शामिल, लेकिन नहीं मिला कोई पद
मैथिली ठाकुर को भाजयुमो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किए जाने से संगठन में उनकी भूमिका का दायरा बढ़ने की संभावना है. हालांकि, उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है, किसी पदाधिकारी की जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है। 

बिहार के पांच अन्य नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी
भाजयुमो की नई टीम में बिहार के अन्य युवा नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं. राज राजेंद्र सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, राहुल झा को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है. हिमांशु यादव को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बनाया गया है। 

इसके अलावा, मानवेंद्र चौहान को सोशल मीडिया सह प्रभारी नियुक्त किया गया है. विनीत कुशवाहा को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है. इस तरह बिहार के कुल छह युवा नेताओं को भाजयुमो की राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। 

युवा संगठन में बिहार की भागीदारी
भाजयुमो की नई टीम में बिहार के नेताओं को मिली जगह राज्य के युवा नेताओं की संगठन में भागीदारी को दर्शाती है. मैथिली ठाकुर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किए जाने से उनके राजनीतिक सफर को लेकर भी चर्चा बढ़ सकती है. नई टीम के जरिए संगठन ने अलग-अलग क्षेत्रों में जिम्मेदारियां बांटी हैं। 

डॉ. हेमांग जोशी की ओर से घोषित इस टीम में अब बिहार के इन छह नेताओं की भूमिका पर नजर रहेगी. खास तौर पर विधायक मैथिली ठाकुर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किए जाने को उनके राजनीतिक सफर के एक नए पड़ाव के तौर पर देखा जा रहा है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बेटी के जन्म की खुशी के बीच अशोक ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

गोहाना. घर में बेटी ने आंखें खोलीं तो हजारों किलोमीटर...

मानसा हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन, परविंदर झोटा केस में FIR दर्ज

मानसा. एंटी ड्रग टास्क फोर्स के नेता परविंदर सिंह झोटा...