पंजाब की राजनीति में पोस्टर संग्राम: मजीठिया समर्थकों का पलटवार, शहर में छाए नए पोस्टर

Date:

 अमृतसर

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को लेकर मजीठा हल्के में सियासी पोस्टरबाजी लगातार तेज होती जा रही है। कुछ दिन पहले क्षेत्र में मजीठिया को भगोड़ा बताने वाले पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए थे। इसके जवाब में अब उनके समर्थकों की ओर से “टाइगर अभी जिंदा है” लिखे पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों के सामने आने के बाद इलाके में राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गई हैं। समर्थकों का कहना है कि पोस्टरों के जरिए यह संदेश दिया गया है कि राजनीतिक और कानूनी चुनौतियों के बावजूद बिक्रम सिंह मजीठिया का जनाधार कायम है। वहीं विरोधी दल इसे राजनीतिक संदेशबाजी करार दे रहे हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में थाना मजीठा में हिरासत में लिए गए अकाली कार्यकर्ता जोबनप्रीत सिंह को छुड़वाने के मामले को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। जिसके बाद पुलिस लगातार गिरफ्तारी के लिए रेड कर रही है। इसी के बाद से मजीठिया को लेकर राजनीतिक बयानबाजी और पोस्टरबाजी लगातार जारी है।

एक ओर विरोधी पक्ष मजीठिया को घेरने की कोशिश कर रहा है, वहीं दूसरी ओर समर्थक पोस्टरों और सार्वजनिक संदेशों के जरिए उनके समर्थन का प्रदर्शन कर रहे हैं। फिलहाल मजीठा हल्के में लगी यह नई पोस्टर श्रृंखला लोगों और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गंभीर मरीजों के लिए बड़ी राहत! हरियाणा में बढ़ेगा हेली एंबुलेंस नेटवर्क, इलाज होगा और तेज

चंडीगढ़. हरियाणा सरकार ने प्रदेश में हेली एंबुलेंस सेवाओं का...

‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर जारी है धमाल, 11वें दिन कमाए 3.25 करोड़; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 174 करोड़ पार

अजय देवगन, अरशद वारसी और रितेश देशमुख की मल्टीस्टारर...

3 अगस्त से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र, बेअदबी कानून में बदलाव पर सरकार का बड़ा संकेत

चंडीगढ़. पंजाब सरकार आगामी विधानसभा के मानसून सत्र में बेअदबी...

स्वास्थ्य मंत्री से JDA प्रतिनिधियों की अहम मुलाकात, UG बॉन्ड खत्म करने का मिला आश्वासन

रायपुर. जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व...