सीमा के गांवों में बिजली संकट होगा खत्म, छत्तीसगढ़ से शुरू होगी बिजली आपूर्ति

Date:

बीजापुर-सुकमा.

सीमावर्ती गांवों में बिजली व्यवस्था अब नए दौर में प्रवेश करने जा रही है। घने जंगल और सुरक्षा चुनौतियों के कारण वर्षों से तेलंगाना से बिजली ली जा रही थी। अब छत्तीसगढ़ की ओर से बिजली पहुंचाने का काम तेज कर दिया गया है।

पामेड़ समेत कई गांव अभी तेलंगाना के ग्रिड से जुड़े हुए हैं। विद्युत विभाग ने लाइन विस्तार का कार्य शुरू कर दिया है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द सभी गांव राज्य के अपने नेटवर्क से जुड़ेंगे। इलाके में लाइनमैन और हेल्पर की स्थायी तैनाती भी की गई है। फाल्ट आने पर तत्काल सुधार की व्यवस्था बनाई गई है।

नक्सल प्रभाव कम होने से विकास कार्यों को गति मिलने लगी है। राज्य में पर्याप्त बिजली उत्पादन होने के बावजूद खरीद की मजबूरी रही है। नई लाइन बनने के बाद यह निर्भरता समाप्त होने की उम्मीद है। बिजली पहुंचने से सीमावर्ती गांवों के विकास को नई रफ्तार मिलने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ में अब मोबाइल से ही होगा किराएदार और कर्मचारियों का सत्यापन, थाने जाने की झंझट खत्म

रायपुर अब किराएदार और घरेलू कर्मचारी की पृष्ठभूमि जांचने थाने...

आजादी के जश्न में बांटे 80 किलो लड्डू, कई धर्मगुरुओं की मौजूदगी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह

80 किलो लड्डू बांटकर जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट ने मनाया आजादी...

झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद गहराया, 20 अगस्त को CM आवास घेराव की तैयारी

रांची  रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम और मोरहाबादी मैदान...

अब तक 10.42 लाख से अधिक पथ-विक्रेता हुए लाभान्वित

भोपाल  नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा संचालित 'प्रधानमंत्री स्ट्रीट...