30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया प्रसार भारती का एक्सईएन, चंडीगढ़ में कार्रवाई

Date:

चंडीगढ़.

सीबीआई ने प्रसार भारती के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर (एक्सईएन) राय सिंह को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अधिकारी एक ठेकेदार का लंबित बिल पास करने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था।

शिकायत मिलने के बाद सीबीआइ ने जाल बिछाकर आरोपित को रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। जानकारी के अनुसार, ठेकेदार ने सीबीआइ से शिकायत की थी कि प्रसार भारती में तैनात एक्सईएन उसके काम का बिल जारी करने के लिए 30 हजार रुपये की अवैध मांग कर रहा है। शिकायत को वैरिफाई करने के बाद सीबीआइ ने ट्रैप की कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद सीबीआइ ने आरोपित से पूछताछ शुरू कर दी है। अब शनिवार को आरोपित को सीबीआइ की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

चंडीगढ़ में महज दो दिनों के भीतर रिश्वतखोरी के खिलाफ सीबीआइ की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले सीबीआइ ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के एक प्रवर्तन अधिकारी शुभम त्यागी को भी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। उस मामले में भी अधिकारी पर सरकारी कार्य करने के बदले अवैध रकम मांगने का आरोप था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हरियाणा के कई जिलों में होगी तेज बारिश

हिसार. प्रदेश के 15 जिलों में शुक्रवार को हल्की वर्षा...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व विजिलेंस प्रमुख परमार के सभी सेवा लाभ हुए बहाल

चंडीगढ़. पंजाब सरकार ने पूर्व विजिलेंस प्रमुख और वरिष्ठ आईपीएस...

फेक अकाउंट पर लगेगी लगाम, फेसबुक ने लॉन्च किया नया वेरिफिकेशन सिस्टम

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) आने के बाद अब बहुत से...

वास्तु के अनुसार इन दिशाओं की गड़बड़ी से बिगड़ सकता स्वास्थ्य।

स्वस्थ रहने के लिए शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को...