हरियाणा में एथेनॉल उत्पादन की तैयारी तेज, चीनी मिलों से मांगी गई रिपोर्ट; किसानों की कमाई बढ़ने की उम्मीद

Date:

सोनीपत
 प्रदेश की चीनी मिलों में अब एथेनॉल बनाने की प्रक्रिया को तेज गति दी जाएगी। इस संबंध में बुधवार को राई स्थित एथनिक इंडिया पर्यटन केंद्र में प्रदेश की सभी शुगर मिलों के अधिकारियों के साथ कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बैठक की। इस दौरान सभी शुगर मिलों के एमडी से तकनीकी पहलुओं को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है।

शुगरफेड अधिकारियों से मांगी विस्तृत रिपोर्ट
गन्ना उत्पादकों का लाभ बढ़ाने और एथेनॉल बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसमें मंत्री ने शुगरफेड अधिकारियों से सारी जानकारी मांगते हुए एक विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। इस बीच आगामी गन्ना पेराई सत्र की तैयारियों की समीक्षा भी की गई। मंत्री ने गन्ना किसानों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न होने देने के सख्त निर्देश भी दिए हैं।

चीनी मिलों की कार्यक्षमता बढ़ाने पर जोर
वहीं, गन्ने की खेती का दायरा बढ़ाने के लिए अधिकारियों से सुझाव भी मांगे गए हैं। मंत्री ने जोर दिया कि गन्ना उत्पादक किसानों को अधिक से अधिक आर्थिक लाभ दिलाने के लिए समस्त कदम उठाए जाएं। उन्होंने चीनी मिलों की कार्यक्षमता बढ़ाने और किसानों की सुविधाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। मंत्री ने बैठक में स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला आयोग की जनसुनवाई में 30 प्रकरणों पर हुई सुनवाई, 10 नस्तीबद्ध

रायपुर महिला आयोग की जनसुनवाई में 30 प्रकरणों पर हुई...

Pakistan News: बलोचिस्तान में फ्रंटियर कोर कैंप पर अटैक, BLF ने ली जिम्मेदारी; कई जवानों के घायल होने का दावा

बलोचिस्तान पाकिस्तान के बलोचिस्तान में सैन्य कैंप पर हमले को...

MP में बस टिकट बुकिंग हुई आसान, इंदौर-भोपाल-जबलपुर की सिटी बसों के लिए ‘चलो’ ऐप की सुविधा

बसों में शहर-गांव का सफर सुविधाजनक बना रही मुख्यमंत्री...

Cyclone Arnab: गंजम जिले में बाढ़ से बिगड़े हालात, 300 गांव प्रभावित; खराब मौसम बना बचाव अभियान में बाधा

भुवनेश्वर  ओडिशा में चक्रवात अर्नब के कारण भारी बारिश हो...