अवैध बांग्लादेशियों को वापस भेजने की तैयारी, ग्वालियर से बॉर्डर पहुंची स्पेशल टीम; BSF कैंप में प्रक्रिया शुरू

Date:

ग्वालियर
 मध्यप्रदेश के ग्वालियर से पकड़े गए 13 बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. ग्वालियर पुलिस की स्पेशल टीम ग्वालियर से बांग्लादेशी नागरिकों को लेकर पश्चिम बंगाल के मालदा पहुंची. पश्चिम बंगाल से BSF के जरिए इन सभी नागरिकों को उनके बांग्लादेश भेजा जाएगा। 

ग्वालियर पुलिस ने 3 अगस्त को शहर से 13 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा था. पुलिस की टीमों ने तीन अलग-अलग स्थान से छापामार कार्रवाई करते हुए कुल 13 नागरिकों को पकड़ा था, इनमें सात पुरुष तीन महिला और तीन बच्चे शामिल थे. सभी बांग्लादेश के रहने वाले थे. पूछताछ के दौरान उनके पास किसी तरह के भारतीय दस्तावेज नहीं मिले थे. इसके बाद पुलिस में सभी तेरा बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस लाइन में डिटेन सेंटर बनाकर रखा था. ग्वालियर पुलिस ने दिल्ली दूतावास के जरिए बांग्लादेश में इन सभी नागरिकों की पहचान के लिए दस्तावेज भेजे थे। 

पुलिस की स्पेशल टीम लेकर पहुंची बीएसएफ कैंप
करीब 20 दिन तक पूछताछ और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद इन सभी नागरिकों के बांग्लादेशी नागरिक होने की पुष्टि हुई. इसके बाद इन सभी को ग्वालियर पुलिस की स्पेशल टीम ने मालदा बीएसएफ कैंप पहुंचाया. जहां से एक-दो दिन में सभी बांग्लादेश रवाना किए जाएंगे। 

पकड़े गए ये बांग्लादेश लोगों का नाम
ग्वालियर से भारत बांग्लादेश बॉर्डर पर रवाना किए गए लोग बांग्लादेश के अलग-अलग इलाकों से है. इन्हें भारत से वापस उनके देश भेजा जा रहा है। 

शकील खान 25 साल, सिरस्योना, बांग्लादेश. पति
काजल खान 19 साल, सिरस्योना, बांग्लादेश पत्नी
ताल्हा खान, 5 साल, बेटा
यूसुफ शेख, 38 साल, खुलना,बांग्लादेश पति
सलमा शेख 24 परगना, बासंती बांग्लादेश. पत्नी
हबीबुल्लाह, 6 साल बेटा
हुमायरा शेख, 3 साल बेटी
जमाल मुल्ला 39 साल, खुलना बांग्लादेश. पिता
जुम्मन मुल्ला 18 साल, खुलना बांग्लादेश. बेटा
मोहम्मद मलिक 27 साल, ढाका बांग्लादेश.
मोहम्मद नुबेर 28 साल, ढाका बांग्लादेश.
रेहान खान 18 साल, खुलना बांग्लादेश.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राखी का बंधन, खुशियों का संसार—महतारी वंदन से बहनों को संबल अपार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी...

सागर से जबलपुर की दूरी होगी आधी! फोरलेन परियोजना को मंजूरी, ढाई घंटे में पूरा होगा सफर

सागर वीर बुंदेलाओं की धरती बुंदेलखंड और संस्कारधानी जबलपुर और...

राजस्थान में 76 हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती, जानें पद के हिसाब से कितनी मिलेगी सैलरी

जयपुर राजस्थान के सरकारी स्कूलों में लंबे समय से चली...

इंटर्न डॉक्टरों को अब हर माह मिलेंगे 25 हजार रुपये: ब्रजेश पाठक

लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों,...