राष्ट्रपति मुर्मु ने खरगोन के कमल गौड़ को किया सम्मानित, महेश्वरी साड़ी बुनाई में योगदान की सराहना

Date:

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने महेश्वरी साड़ी बुनाई में उत्कृष्ट योगदान के लिए खरगोन जिले के कमल गौड़ को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कमल को दी बधाई
बुनकर कमल को मिला राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार-2026

भोपाल 

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर महेश्वर की समृद्ध हथकरघा परम्परा को राष्ट्रीय गौरव दिलाने वाले खरगोन जिले के बुनकर कमल गौड़ को 'राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार-2026' से सम्मानित किया है। बुनकर कमल को महेश्वरी साड़ी बुनाई में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कमल गौड़ को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गौड़ को मिला यह सम्मान महेश्वरी साड़ी की विशिष्ट पहचान, मध्यप्रदेश की समृद्ध हथकरघा परम्परा और हमारे बुनकरों के उत्कृष्ट कला-कौशल का गौरव है। हमारी सरकार महेश्वर को टेक्सटाइल टूरिज्म विलेज के रूप में विकसित कर इस पुरातन विरासत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध होकर प्रयासरत है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

छात्र आंदोलन के 14वें दिन सरकार से बातचीत, मांगें नहीं मानीं तो विधानसभा घेराव

रांची  झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन...

12 अगस्त सूर्य ग्रहण से बनेगा ग्रहण योग, इन 3 राशियों पर संकट

 साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त (सावन...