जहां की थी गोलीबारी, वहीं जमानत पर लौटकर निकाला जुलूस; सड़क पर लगा लंबा जाम

Date:

 भोपाल

कोहेफिजा के करबला इलाके में गोलीबारी के मामले में जेल पहुंचे बदमाश शाहिद इटारसी उर्फ शाहिद अंसारी की सोमवार रात जमानत पर रिहाई हुई तो उसके समर्थकों ने स्वागत के नाम पर सड़क पर शक्ति प्रदर्शन किया। उसे लेने 100 से ज्यादा समर्थक कारों और बाइकों से केंद्रीय जेल पहुंचे। इसके बाद लालघाटी से वीआइपी रोड तक काफिला निकाला गया। करीब आठ किलोमीटर के रास्ते पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई।

कार की छत से हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन

रात करीब 10 बजे यातायात प्रभावित होने से आम वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाहिद कार में सवार होकर निकला और कार की छत से हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन करता रहा। पीछे कारों और बाइकों का हुजूम चलता रहा।
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम द्वारा काष्ठ निष्कासन में...

जनता दर्शन में उपमुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता के साथ सुनीं जनसमस्याएं

लखनऊ आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित...

SIR पर शाह का वार, राहुल पर घुसपैठियों को बचाने का आरोप

 अहमदाबाद   गुजरात के निकाय चुनाव में भाजपा की जीत...

सागर में बनेगा भव्य परशुराम चौराहा, चारों ओर लगेंगे फरसा, धनुष और शिलालेख

 सागर  शहर का प्रमुख सिविल लाइन चौराहा अब परशुराम चौराहा...