पुलिस महकमे में पदोन्नति की सौगात, रतलाम के 22 SI बने इंस्पेक्टर, 4 अधिकारियों को मिला DSP पद

Date:

 रतलाम
लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले के चार निरीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नत किया गया है, जबकि जिले में पदस्थ 22 उपनिरीक्षकों (एसआइ) एवं कार्यवाहक निरीक्षकों को निरीक्षक (इंस्पेक्टर) पद पर पदोन्नत किया गया है।

सभी अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पदोन्नति का लाभ मिलेगा। पहले से कार्यवाहक डीएसपी के रूप में सेवाएं दे रहे तीन अधिकारियों को भी नियमित डीएसपी पद पर पदोन्नत किया गया है। इनमें महिला सेल व अजाक डीएसपी अजय सारवान, ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटनवाला तथा सीएसपी जावरा युवराज सिंह शामिल हैं।

पीएचक्यू के आदेश के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र रतलाम थाना प्रभारी गायत्री सोनी, जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी प्रकाश गड़रिया, रावटी थाना प्रभारी सुरेंद्रसिंह गड़रिया तथा पुलिस कंट्रोल रूम में पदस्थ पार्वती गौड़ को डीएसपी पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं मप्र लोक सेवा पदोन्नति नियम-2025 के तहत जारी आदेश में रतलाम जिले में पदस्थ 22 एसआई एवं कार्यवाहक निरीक्षकों को अस्थायी रूप से निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है।

पदोन्नत होने वालों में मोहम्मद अयूब खान, जयप्रकाश चौहान, दीपक कुमार मंडलोई, रेखा चौधरी, पतीराम डाबरे, मुनेन्द्रकांत गौतम, अर्जुन सिंह सेमलिया, विक्रम सिंह चौहान, रंजीत सिंगार, पिंकी अजणार (सिसोदिया), रतन सिंह, प्रेमलता खत्री (चौहान), जितेंद्र पाल सिंह जादौन, स्वराज डाबी, रविंद्र कुमार डंडोतिया, राजशेखर वर्मा, लिलियन मालवीय, रमेश कोली, चेत सिंह पारते, रंजीत सिंह मकवाना, सुमीत मिश्रा और योगेश पाटीदार शामिल हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रूफटॉप सोलर में यूपी की बड़ी छलांग, 6.74 लाख कनेक्शन के साथ दूसरे स्थान पर

लखनऊ वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश लगातार शानदार...

सड़क हादसे रोकने को बिहार पुलिस का कदम, एनएच पर बढ़ेगी गश्ती

पटना  राज्य से गुजरने वाले करीब 6300 किमी लंबे राष्ट्रीय...

कैबिनेट का बड़ा निर्णय, पंचायत परिसीमन और आर्थिक सशक्तीकरण को मिली मंजूरी

पटना बिहार में पंचायत व्यवस्था को नई दिशा देने वाला...

नगर निगम का बड़ा एक्शन, सड़क गंदी करने वाले सरकारी विभागों को थमाए नोटिस

भोपाल  राजधानी में अब सड़कों पर गंदगी और निर्माण मलबा...