जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी रहेंगे, रोक की अफवाहों पर पुलिस सख्त

Date:

नई दिल्ली
 राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन भले ही खत्म हो गया हो। लेकिन कुछ आसामजिक तत्व में इन दिनों समाज में भ्रम फैलाने की मंशा से प्रदर्शन से जुड़ी कई वीडियो और उनसे जुड़ी कई बातों को तोड़ मरोड़ के वायरल करवा रहे हैं और दिल्ली पुलिस उन पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक और दावे को फर्जी करार दिया है जिसमें कहा जा रहा था कि जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी गई है।

दिल्ली पुलिस ने दिया स्पष्टीकरण
दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर किए जा रहे इन दावों को बृहस्पतिवार को 'झूठ और भ्रामक' बताया कि जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी गई है।
पुलिस ने कहा कि यह जगह अब भी अनुमति लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों के लिए उपलब्ध है।

अभी भी नियमों के हिसाब से कर सकते हैं प्रदर्शन
दिल्ली पुलिस ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर फैल रही यह अफवाह पूरी तरह बेबुनियाद और तथ्यहीन है कि अब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। पुलिस ने कहा कि जंतर-मंतर अब भी शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के लिए अधिकृत स्थान है। यहां सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और अदालती आदेश के अनुरूप दिल्ली पुलिस द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार प्रदर्शन किए जा सकते हैं।

दिल्ली पुलिस ने लोगों से की अपील
मौजूदा एसओपी के तहत, सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी मिलने पर जंतर-मंतर पर अधिकतम 1,000 लोगों के जुटने की अनुमति दी जा सकती है। इससे पहले सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि जंतर मंतर को विरोध-प्रदर्शनों के लिए बंद कर दिया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे अपुष्ट सूचना पर भरोसा न करें और न ही उसे आगे फैलाएं।
पुलिस ने कहा कि सही और प्रमाणिक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हेमंत सोरेन बैठक में फैसला, 26 कैदियों को मिलेगी जेल से मुक्ति

 रांची रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय...

“नशे से दूरी है ज़रूरी” अभियानों कि की सराहना

भोपाल  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने...

महिलाएं हो रही हैं सशक्त एवं सक्षम ई-रिक्शा में बैठकर स्पीकर हाउस के लिए रवाना हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

रायपुर  राजनांदगांव के पद्म गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित श्रमिक...

डूंगरपुर में सामाजिक बहिष्कार का दर्द, विधवा बेटी पर 21 लाख जुर्माना

डुंगरपुर राजस्थान के डूंगरपुर जिले के रामसागड़ा थाना क्षेत्र से...