लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने की मांग, जबलपुर एयरपोर्ट को मिले मां रानी दुर्गावती का नाम

Date:

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से लोक निर्माण मंत्री  राकेश सिंह ने मंगलवार को मंत्रालय में सौजन्य भेंट की। इस दौरान मंत्री  सिंह ने जबलपुर एयरपोर्ट का नामकरण वीरांगना मां रानी दुर्गावती के नाम पर किए जाने का अनुरोध किया।

 सिंह ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को एक पत्र सौंपते हुए कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती भारतीय इतिहास की गौरवशाली वीरांगनाओं में से एक हैं। उन्होंने अपने साहस, पराक्रम और बलिदान से देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान दिया है। विशेष रूप से महाकौशल क्षेत्र और जबलपुर से उनका ऐतिहासिक संबंध रहा है, जिसके कारण उनके नाम पर एयरपोर्ट का नामकरण क्षेत्र की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

लोक निर्माण मंत्री ने मुख्यमंत्री से इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जबलपुर एयरपोर्ट को मां रानी दुर्गावती के नाम से जोड़ना उनकी वीरता और बलिदान को सम्मान देने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को इतिहास से प्रेरणा लेने का अवसर भी प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्री  सिंह द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव पर विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक महापुरुषों के सम्मान से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

9 अगस्त 2026 राशिफल: 12 राशियों का हाल, किसकी चमकेगी किस्मत और कौन रहे सतर्क

मेष दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। लंबे समय...

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगेगी रोक? 13 साल से कम उम्र के लिए बिल की तैयारी

नई दिल्ली बच्चों को इंटरनेट और सोशल मीडिया के दुष्परिणामों...

भारत पर 100% टैरिफ के फैसले से अमेरिका में ही विरोध, अपनों ने कहा- ‘आत्मघाती कदम’

वॉशिंगटन रूसी तेल खरीदने पर ट्रंप प्रशासन भारत समेत पांच...

JPSC परीक्षा में धांधली के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, स्वतंत्र जांच की मांग

रांची झारखंड हुए 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2025 में कथित...