Railway Update: पुणे-हावड़ा स्पेशल ट्रेन को मिली मंजूरी, छत्तीसगढ़ के दुर्ग, बिलासपुर और रायगढ़ यात्रियों को बड़ी राहत

Date:

 रायपुर
 यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पुणे और हावड़ा के बीच एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन (Special Train) चलाने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन के संचालन से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी और यात्रा अधिक सुविधाजनक बनेगी।

24 जुलाई को पुणे से होगी रवाना
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 01489 पुणे-हावड़ा स्पेशल ट्रेन 24 जुलाई को रात 8:50 बजे पुणे स्टेशन से रवाना होगी। निर्धारित मार्ग से चलने वाली यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 1 बजे हावड़ा स्टेशन पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव (Train Time Table)
यह स्पेशल ट्रेन नागपुर में दोपहर 1 बजे, गोंदिया में 3:10 बजे, दुर्ग में 5:10 बजे और बिलासपुर में 8:10 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन रायगढ़, झारसुगुड़ा सहित अन्य स्टेशनों से होकर हावड़ा पहुंचेगी।

20 कोच के साथ चलेगी ट्रेन
यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें सामान्य श्रेणी के 7, स्लीपर के 7, एसी थ्री के 3, सेकंड एसी का 1 और 2 एसएलआरडी कोच शामिल रहेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बुधवार का राशिफल: 16 सितंबर को इन राशियों पर बरसेगी कृपा, मिलेगा बड़ा फायदा

मेष आपका दिमाग नए विचारों और क्रिएटिव एनर्जी से भरा...

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

भोपाल  19 सितंबर को इंदौर में प्रस्तावित छात्रों की गूंज...

हसदेव के तारा कोल ब्लॉक नीलामी पर गरमाई सियासत

रायपुर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

विक्रम उद्योगपुरी में पावर ट्रांसफार्मर यूनिट से 1500 को रोजगार

भोपाल मध्यप्रदेश को ऊर्जा उपकरण विनिर्माण के क्षेत्र में एक...