ईवीएम पर सवाल, बैलट पर भी रोना, चुनाव परिणाम बता देंगे सपा की जमीनी हकीकत: भूपेंद्र सिंह

Date:

2027 का ट्रेलर है MLC चुनाव, अखिलेश यादव के 'बड़बोलेपन' की होगी हार: कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

ईवीएम पर सवाल, बैलट पर भी रोना, चुनाव परिणाम बता देंगे सपा की जमीनी हकीकत: भूपेंद्र सिंह 

अधिकारियों और आयोग पर ठीकरा फोड़ने वाले अखिलेश अपने चाचा रामगोपाल के बयान से लें सबक: भूपेंद्र सिंह

लखनऊ, 
 उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करना अखिलेश यादव की पुरानी मानसिकता है। उन्होंने कहा कि सपा को पहले ईवीएम से आपत्ति होती थी और अब बैलट पेपर से मतदान हो रहा है तो उसमें भी उन्हें धांधली नजर आ रही है। जब एमएलसी चुनाव के परिणाम आएंगे तो समाजवादी पार्टी को अपनी जमीनी हकीकत और वास्तविक स्थिति का सही आकलन करने का अवसर मिलेगा। 

2027 के चुनाव का ट्रेलर है एमएलसी चुनाव
भूपेंद्र सिंह ने कहा कि एमएलसी चुनाव 2027 के विधानसभा चुनाव का ट्रेलर है। भारतीय जनता पार्टी फिर से प्रचंड जीत दर्ज करने जा रही है। इस चुनाव में अखिलेश यादव के बड़बोलेपन की हार होने जा रही है। परिणाम आने के बाद वह जनता व मीडिया से मुंह छिपाते फिरेंगे। इससे पहले उत्तर प्रदेश की जनता राज्यसभा चुनावों में भी अपना रुझान दिखा चुकी है। सपा को अब अपने नेतृत्व की क्षमता और अपनी सक्रियता की समीक्षा करनी चाहिए। 

रामगोपाल यादव ने मानी कार्यकर्ताओं की नाकामी
चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सपा अपनी नाकामियों का ठीकरा दूसरों पर फोड़ती है। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय महामंत्री रामगोपाल यादव के बयान का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने खुद यह स्वीकार किया है कि चुनाव में अधिकारियों की कोई गलती नहीं थी। सपा कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का प्रयास करने में कोई मेहनत नहीं की। अखिलेश यादव को कम से कम अपने चाचा के इस बयान से सीख लेनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO ने रचा इतिहास, ₹7.4 लाख करोड़ से ज्यादा की मांग

मुंबई  रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल और टेलीकम्युनिकेशन कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स...

सिंहस्थ 2028 से पहले बलवाड़ा तक रेल पहुंचाने की तैयारी, रेलवे ने तेज किए प्रयास

खंडवा,ओंकारेश्वर  सिंहस्थ 2028 से पहले ओंकारेश्वर की रेल कनेक्टिविटी मजबूत...

झारखंड में 4 नए औद्योगिक प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के अवसर

जियाडा की प्रोजेक्ट क्लीयरेंस कमेटी की बैठक में नए...

राहुल गांधी की रैली से 10 हजार करोड़ के कारोबार पर असर की आशंका, व्यापारियों ने लिखा पत्र

नईदिल्ली  देश की राजधानी दिल्ली के व्यापारियों और उद्यमियों के...