राजभर का सियासी तंज, कहा- पहले धर्मेंद्र यादव का इतिहास जान लें, फिर करें विरोध

Date:

 लखनऊ

दिल्ली में हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया. इससे आक्रोशित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्तर प्रदेश में जमकर प्रदर्शन किया. इन सबके बीच नीट पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर सियासत भी देखने को मिल रही है. इसी कड़ी में अब ओमप्रकाश राजभर की भी एंट्री हो गई है. उन्होंने अखिलेश यादव और उनकी पार्टी पर तीखा तंज कसा है. साथ ही सांसद धर्मेंद्र यादव पर निशाना साधा है। 

राजभर ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'मित्र अखिलेश जी… आप कहां चले गए पेपर लीक पर प्रदर्शन करने और झुट्ठो गिरफ्तारी कराने महाराज. आपकी अपनी सपा सरकार का हाल आपको याद है भी या भूल गए? आपके राज में स्कूलों में खुलेआम नकल होती थी, परीक्षा को धंधा बना लिया गया था. आपकी सरकार में हाईस्कूल और 12वीं के प्रश्न पत्र पैसों पर बेच दिए जाते थे. फर्जी सर्टिफिकेट बनाए जाते थे. आपके राज में भ्रष्टाचार का आलम ऐसा था कि यादव और मुस्लिम के अलावा किसी और को नौकरी नहीं मिलती थी। 

ओमप्रकाश राजभर ने आगे लिखा- 'पूरे प्रदेश को आज भी याद है कि सरकारी नौकरी की गाइड लाइन जारी होते ही. कैसे चचा-भतीजा वसूली के लिए बोरा लेकर निकल जाते थे. याद कीजिए आपकी सरकार में क्या था शिक्षा का हाल?'

वहीं, धर्मेंद्र यादव पर तंज कसते हुए राजभर ने कहा- 'इतिहास उठाकर देख लीजिए ‘हाऊ कैन यू रोक…’ वाले धर्मेंद्र इलाहाबाद विश्वविद्यालय में लॉ करने लगते हैं. मैं गारंटी से कह सकता हूं कि धर्मेंद्र यादव की क्षमता नहीं है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा पास भी कर लें। 

दिल्ली में प्रोटेस्ट के दौरान अखिलेश
बकौल राजभर- 'इसलिए कह रहा हूं मित्र कि शिक्षा पर आप जैसे लोगों को बोलने का कोई अधिकार नहीं है. मैं गारंटी दे रहा हूं कि आप लोग आंदोलन को लेकर या छात्रों को लेकर कतई ईमानदार नहीं हैं. आप लोग छात्रों-युवाओं को सिर्फ बरगला रहे हैं, उनका इस्तेमाल करके सत्ता हासिल करना चाहते हैं. सिर्फ माहौल को भुनाने की कोशिश कर रहे हैं. देश और प्रदेश में अराजकता फैला रहे हैं. आपका लक्ष्य सिर्फ और सिर्फ सत्ता की कुर्सी है. कयामत तक हम लोग आप पर भरोसा नहीं कर सकते हैं। 

आपको बता दें कि 20 जुलाई को सीजेपी संसद मार्च में छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार (21 जुलाई) को दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने धरना दिया था. प्रदर्शनकारी 'पीएम इस्तीफा दो' और 'छात्रों को न्याय दो' के नारे लगा रहे थे. कुछ ही देर बाद पुलिस ने राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया. हिरासत में लिए जाने के दौरान अखिलेश यादव ने चुटकी लेते हुए पूछा, "पुलिस भाई मुझे कहां ले जा रहे हो?" फिलहाल पीएम आवास के पास चल रहा यह धरना समाप्त हो गया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ में बारिश का नया दौर शुरू, अगले 5 दिन कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल

रायपुर. छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून का कहर जारी है. तेज...

एमएसएमई क्षेत्र को मिलेगा नया संबल, निवेश और रोजगार को मिलेगी गति – मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल...

पहाड़ों पर मौसम का डबल अटैक, उत्तराखंड में 142 सड़कें बंद, कांगड़ा में बाढ़ से 18 घर और स्कूल बहे

देहरादून/ कांगड़ा उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से 142...

एक पेड़ माँ के नाम के लिए नाला पार कर रहे थे नौनिहाल

एक पेड़ माँ के नाम के लिए नाला पार...