सरकारी कर्मियों को राहत, झारखंड में हर वर्ष अनिवार्य होगी डीपीसी बैठक

Date:

 रांची
झारखंड सरकार ने सरकारी कर्मियों को समय पर पदोन्नति का लाभ देने के लिए विभागीय प्रोन्नति समिति (डीपीसी) की प्रक्रिया बदली है. इस संबंध में कार्मिक विभाग ने नया संकल्प जारी कर दिया है. अब सभी विभागों में डीपीसी की बैठक वर्ष में कम-से-कम एक बार, सामान्यतः जून या जुलाई में करना अनिवार्य होगा.

स्पष्ट नियम नहीं होने से वर्षों तक अटकी रहीं पदोन्नतियां
राज्य सरकार ने पाया कि वर्ष 2003 की पदोन्नति संबंधी व्यवस्था में डीपीसी की बैठकों की आवृत्ति को लेकर कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं था. इस कारण कई विभागों में वर्षों तक पदोन्नति लंबित रहती थी. इससे कर्मियों में असंतोष बढ़ने के साथ ही अदालती मामलों की संख्या भी बढ़ रही थी.

नियमित डीपीसी से समय पर मिलेगी पदोन्नति
नयी व्यवस्था का उद्देश्य पदोन्नति प्रक्रिया को नियमित, पारदर्शी और समयबद्ध बनाना है. नये नियम के अनुसार डीपीसी की बैठक से पहले संबंधित विभाग वास्तविक रिक्त पदों का आकलन करेगा. इसके बाद आरक्षण रोस्टर के अनुरूप सक्षम प्राधिकार से अनुमोदन प्राप्त किया जायेगा. डीपीसी की अनुशंसा पर पदोन्नति की अधिसूचना जारी की जायेगी. कार्मिक सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो के हस्ताक्षर से जारी संकल्प तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. सरकार का मानना है कि नियमित डीपीसी से कर्मियों को समय पर पदोन्नति मिलेगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ में करोड़ों की गांजा तस्करी का भंडाफोड़, फर्जी नंबर प्लेट वाली कार से 3 तस्कर दबोचे गए

सुकमा.  छत्तीसगढ़ की सुकमा पुलिस की अवैध गांजा तस्करों पर...

क्यूशू में कांपी धरती, 1 मीटर ऊंची लहरों की आशंका; तटीय इलाकों को चेतावनी

नागासाकी जापान के क्यूशू द्वीप पर मंगलवार को 7.1 तीव्रता...