दिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, खजुराहो से दिल्ली के लिए चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

Date:

महोबा
 त्योहारों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन संचालित करेगा। कुल 13-13 ट्रिप चलेगी।

खजुराहो से हजरत निजामुद्दीन के लिए 21 अक्टूबर से 18 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को रात 10:15 बजे रवाना होगी। यह छतरपुर, टीकमगढ़, झांसी, ग्वालियर, आगरा, मथुरा होते हुए अगले दिन सुबह 11 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी।

वापसी में हजरत निजामुद्दीन से 22 अक्टूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को दोपहर 12:30 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 3:30 बजे खजुराहो पहुंचेगी।

ट्रेन में 5 स्लीपर, 12 सामान्य, 1 एसी थ्री टियर और 2 एसएलआर सहित कुल 20 कोच होंगे। झांसी रेलवे मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि परिचालनिक कारणों से खजुराहो-रुंधी फेस्टिवल एक्सप्रेस को रद्द कर उसके स्थान पर यह ट्रेन चलाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

न्यूजीलैंड दौरे पर विराट कोहली के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका, बस करना होगा ये काम

 नई दिल्ली भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के पास एक अद्भुत...

मान सरकार का बाल विवाह के खिलाफ अभियान, 2025 से अब तक 137 मामले रुकवाए

चंडीगढ़  पंजाब में बाल विवाह के खिलाफ अभियान के तहत...

अंतरिक्ष में कबाड़ हटाने के लिए भारत-जापान साथ आए, निष्क्रिय सैटेलाइट के मलबे पर नजर

नई दिल्ली     अंतरिक्ष में पुराने सैटेलाइट और उनके टुकड़ों...