US Open में रिबाकिना का बड़ा लक्ष्य, सेमीफाइनल तक पहुंचना भी मानेंगी सफलता

Date:

नई दिल्ली
 इस वर्ष शुरुआत ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने के साथ करने वाली एलिना रिबाकिना ने कहा कि ग्रैंडस्लैम चैंपियन बनने के बाद बढ़ी उम्मीदों ने उन पर दबाव बढ़ाने के बजाय उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि वर्ष की शुरुआत उनके लिए बेहद अच्छी रही और वह इसी लय को वर्ष के अंतिम ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन में जारी रखते हुए खिताब जीतना चाहती हैं। जियोस्टार द्वारा दैनिक जागरण से विशेष रूप से साझा किए गए साक्षात्कार में रिबाकिना ने बताया कि टोरंटो और सिनसिनाटी ओपन के बाद टीम के साथ उनकी तैयारी अच्छी रही और शारीरिक रूप से भी वह बेहतर महसूस कर रही थीं।

हालांकि, व्यस्त शेड्यूल के कारण पर्याप्त नींद और रिकवरी नहीं मिल पाई। पिछले साल यूएस ओपन में चौथे दौर तक पहुंचने वाली रिबाकिना ने कहा कि इस वर्ष अगर वह सेमीफाइनल तक पहुंचती हैं तो इसे सफलता मानेंगी और उससे आगे जाना और भी शानदार होगा।

यूएस ओपन के शोरगुल को लेकर उन्होंने कहा कि उनका ध्यान कोर्ट पर रहता है और वह अपनी टीम की आवाज सुनने की कोशिश करती हैं। न्यूयार्क में खाली समय मिलने पर उन्होंने अच्छे रेस्तरां में डिनर और सिनेमा का आनंद लिया, लेकिन फिलहाल उनका पूरा ध्यान विश्राम और मैच की तैयारी पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बारिश की कमी ने बढ़ाई चिंता, राजस्थान में 21 जिले सूखे; 4-5 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

जयपुर  राजस्थान में मानसून के दौरान अब तक सामान्य से...

युवाओं को मिलेगा ड्रोन टेक्नोलॉजी में बड़ा मौका, हरियाणा सरकार ने शुरू की नई पहल

 चंडीगढ़ हरियाणा को ड्रोन इनोवेशन, स्वदेशी तकनीक, उन्नत विनिर्माण और...

खेल विभाग में बंपर भर्ती की तैयारी, 1006 पदों से जिलों से लेकर अकादमी तक मजबूत होगा सिस्टम

 पटना  राज्य में खेल प्रतिभाओं को तराशने और उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय...