पुलिस हिरासत से भागा आरोपी सैफ मांडर में पकड़ा गया, फिर फायरिंग के बाद मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

Date:

 रांची
आरएसएस कार्यालय पर बम से हमले के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपित अमन और सैफ से पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें हाजत में बंद कर दिया था।

इसी दौरान आरोपित सैफ पुलिस को चकमा देकर हाजत से फरार हो गया और मांडर की ओर भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसका पीछा शुरू किया और मांडर टोल गेट के पास उसे पकड़ लिया।

पुलिस सैफ को वापस रांची ला रही थी। इसी दौरान रास्ते में पुलिस की गाड़ी खराब हो गई। पुलिस के अनुसार मौके का फायदा उठाकर सैफ ने एक जवान की पिस्टल छीन ली और दोबारा भागने का प्रयास किया।

इस दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग भी कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिससे सैफ के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे फिर से दबोच लिया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

दुबई में काम करते हैं अमन और सैफ
पुलिस का कहना है कि सैफ और अमन दोनों दुबई में काम करते थे। वहीं काम करने के दौरान उनका संपर्क कथित तौर पर आतंकी संगठनों से हुआ था।

दोनों करीब एक माह पहले भारत लौटे थे। आरएसएस कार्यालय पर हमला किस उद्देश्य से किया गया और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच जारी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपितों से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं और जल्द ही मामले में बड़ा खुलासा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

47 आजीविका डबरियां किसानों के लिए बनेंगी संबल, जल संरक्षण के साथ बढ़ेगी आय

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किया गया 'मोर गांव-मोर पानी'...

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! 2031 तक मिलेगा ₹6,000 का लाभ, 24वीं किस्त पर बड़ा अपडेट

नई दिल्ली एक तरफ करोड़ों किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान...

Indian Railways: आधी बर्थ पर भी पूरी सुविधा, RAC यात्रियों को अब मिलेगा फुल बेडरोल

प्रयागराज एसी श्रेणी में आधी सीट यानी रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन...

Bajaj Pulsar 125 New Model: लॉन्च से पहले लीक हुई पहली झलक, नया लुक देख फैन्स हुए एक्साइटेड

मुंबई  Pulsar बाइक पसंद करने वालों के लिए एक अच्छी...