झारखंड में आठ महीने होगा बालू का उठाव, 444 घाट चिह्नित लेकिन सिर्फ 14 घाटों से खनन की अनुमति

Date:

रांची
झारखंड में चार महीने पहले बालू खनन पर लगी रोक हटा ली गई। वैध घाटों से बालू उठाव की अनुमति संबंधित आदेश जारी हो गया है। अब अगले आठ महीने तक बालू का उठाव हो सकेगा। खान एवं भूतत्व विभाग ने झारखंड में 444 बालू घाट चिह्नित किए हैं। हालांकि अभी सिर्फ 14 घाट ऐसे हैं, जिनकी लीज हो चुकी है। इन घाटों से ही खनन कार्य किया जा सकता है।

राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण का आकलन है कि झारखंड में चार महीने बारिश होते हैं। खनन विशेषज्ञों की मानें तो यही वह अवधि होती है जब नदी में बालू जमा होता है। कुछ कीटाणु ऐसे होते हैं जो बारिश में तेजी से पनपते हैं।

वहीं कीटाणु नदी की तटहटी के पत्थरों को कुरेदते रहते हैं। इससे बालू में लाल कण बढ़ते रहते हैं। चार महीने के दौरान नदियों में बालू जमा होता जाता है। पलामू और गढ़वा में अधिकतर घाटों की नीलामी नहीं हो सकी है। कई जिला ऐसे हैं, जहां एक भी बालू घाट चालू नहीं हो सके हैं।

पर्यावरणीय स्वीकृति, ग्रामसभा की अनुमति, घाट संचालन की अनुमति का प्रमाणपत्र मिलने के बाद खनन कार्यालय द्वारा घाट की लीज की जानी है। इसके बाद बालू निकाला जा सकता है। खान एवं भूतत्व विभाग का अनुमान है कि नए साल में पलामू को छोड़ बाकी जिलों में घाटों से बालू का उठाव प्रारंभ हो जाएगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हरियाणा पुलिस की वाहन चालकों को चेतावनी, ढकी या फर्जी नंबर प्लेट पर होगी कार्रवाई

 चंडीगढ़  हरियाणा पुलिस हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) नियमों का...

छत्तीसगढ़ सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

रायपुर ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर उनकी बातें सुनना,...

दीपावली से पहले आयोजित होगा चंबल संभाग स्तरीय औद्योगिक सम्मेलन

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य शासन...

राजस्थान के प्रो. आशुतोष पारीक और प्रो. परवेज अल्वी को बड़ी उपलब्धि, वैश्विक वैज्ञानिकों की सूची में मिली जगह

जयपुर   वनस्थली विद्यापीठ के फार्मेसी विभाग के प्रो. आशुतोष पारीक...