रक्षाबंधन पर सफाईमित्र बहनों का सम्मान, महापौर ने कहा- आप ही शहर की असली ताकत

Date:

इंदौर 

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सुदामा नगर स्थित निवास पर शहर की सफाई व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली सफाई मित्र बहनों से राखी बंधवाकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।महापौर भार्गव ने सफाई मित्र बहनों का आत्मीय स्वागत करते हुए उनसे राखी बंधवाई और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सफाई मित्र बहनें रोजाना अपने परिश्रम और समर्पण से इंदौर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उनका सम्मान करना और उनके साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाना उनके लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि स्नेह, सम्मान और जिम्मेदारी के रिश्ते को मजबूत करने का अवसर भी है। सफाई मित्र बहनें जिस समर्पण के साथ शहर की सेवा कर रही हैं, वह सभी के लिए प्रेरणादायी है।

इंदौर की स्वच्छता की पहचान के पीछे सफाई मित्रों की मेहनत सबसे बड़ी ताकत है। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। इस दौरान सफाई मित्र बहनों ने भी महापौर को राखी बांधकर उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की। महापौर ने सभी बहनों के साथ रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं और उनके प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आज का राशिफल 28 अगस्त: सूर्य देव बरसाएंगे कृपा, इन राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार

मेष राशि: मन भयग्रस्त रहेगा। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।...

वक्फ की जमीन पर कब्जे के आरोप में कार्रवाई, भोपाल में समिति अध्यक्ष के खिलाफ FIR

भोपाल शहर के शाहजहांनाबाद क्षेत्र में वक्फ की 2.7 एकड़...

DGP कैलाश मकवाना पर भड़का हाईकोर्ट, व्यक्तिगत पेशी का आदेश

जबलपुर  मध्यप्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना को कोर्ट की नाराजगी...

दूध हुआ महंगा, कीमतों में ₹9 तक की बढ़ोतरी; त्योहारों से पहले उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ

मुंबई देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आम लोगों को...