SBI में बिना परीक्षा भर्ती, ₹98 लाख तक का पैकेज; 3 पदों पर मौका

Date:

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और आपके पास कई सालों का अनुभव है, तो भारतीय स्टेट बैंक (SBI) आपके लिए बड़ा मौका लेकर आया है. बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के तहत तीन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. यह भर्ती SBI के कोलकाता स्थित स्टेट बैंक इंस्टीट्यूट ऑफ लीडरशिप(SBIL) के लिए होगी.  खास बात यह है कि इन पदों पर चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता, अनुभव और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.

किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती के जरिए कुल 3 पद भरे जाएंगे. इनमें-
डीन – 1 पद

फैकल्टी – 1 पद

मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव – 1 पद

तीनों पदों पर नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी.

98 लाख रुपये तक मिलेगा पैकेज
इन पदों पर मिलने वाला सालाना पैकेज काफी आकर्षक है. डीन को अधिकतम 98 लाख रुपये सालाना का पैकेज दिया जाएगा. फैकल्टी को अधिकतम 63 लाख रुपये सालाना का पैकेज दिया जाएगा. वहीं, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव को अधिकतम 52 लाख रुपये सालाना मिल सकते हैं.

कब तक कर सकते हैं आवेदन?
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है, इच्छुक उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

डीन पद के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
डीन पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 31 अगस्त 2026 को 40 से 55 साल के बीच होनी चाहिए.

उम्मीदवार के पास MBA, Executive MBA, PGDM, PGDBA या इसके बराबर की डिग्री होनी चाहिए और इसमें कम से कम 55 प्रतिशत अंक जरूरी हैं. PhD या MPhil वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.

इसके अलावा कम से कम 15 साल के काम का अनुभव होना चाहिए. इसमें वरिष्ठ अकादमिक या लीडरशिप पद पर कम से कम 3 साल का अनुभव जरूरी है.

फैकल्टी पद के लिए योग्यता
फैकल्टी पद के लिए किसी भी विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री जरूरी है. उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम 6 साल का पढ़ाने या ट्रेनिंग देने का अनुभव भी होना चाहिए.

मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के लिए क्या चाहिए?
मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव पद के लिए उम्मीदवार के पास मार्केटिंग में MBA या संबंधित योग्यता होनी चाहिए. इसमें कम से कम 55 प्रतिशत अंक जरूरी हैं. इसके साथ मार्केटिंग के क्षेत्र में कम से कम 5 साल का अनुभव भी मांगा गया है. इस पद के लिए अधिकतम सालाना पैकेज 52 लाख रुपये तक है.

बिना लिखित परीक्षा के होगा चयन
SBI की इस भर्ती में उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी. सबसे पहले उनकी शिक्षा और काम के अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी. डीन और फैकल्टी पद के उम्मीदवारों का इंटरव्यू और डेमो सेशन होगा. वहीं, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव पद के लिए उम्मीदवारों को इंटरव्यू देना होगा. अंतिम रूप से चुने गए उम्मीदवार का पैकेज उसकी योग्यता और अनुभव को देखते हुए तय किया जाएगा.
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ओखला में बनेंगे अफसरों के 2 टावर, 160 फ्लैट्स के साथ होगी बेसमेंट पार्किंग

नई दिल्ली  जम्मू-कश्मीर कैडर खत्म कर आईएएस अफसरों को एजीएमयूटी...

पंजाब में बढ़ा स्वाइन फ्लू का प्रकोप, 347 मरीज मिले

चंडीगढ़. पंजाब में इन्फ्लुएंजा-ए (एच1एन1) यानी स्वाइन फ्लू के मामले...

साई सुदर्शन के पास बड़ा मौका, ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ मजबूत करेंगे टेस्ट दावेदारी

नई दिल्ली इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच 22 सितंबर (मंगलवार)...

विदेशी छात्रों की सुरक्षा को लेकर कलेक्टर-SP की बैठक, दिए जरूरी निर्देश

रायपुर. कलेक्ट्रेट रायपुर में आज कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह...