बल्ले से सिर्फ 8 रन, फिर गेंद से बरपाया कहर; वैभव सूर्यवंशी ने एक ओवर में लिए 2 विकेट

Date:

नई दिल्ली
वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी के डेब्यू में नहीं चले और पहली पारी में 6 गेंदों पर 8 रन बनाए. वहीं ईस्ट जोन की ओर से उन्होंने दूसरी पारी में गेंदबाजी भी की, जहां उन्होंने 3 ओवर्स में 11 रन देकर 2 विकेट हास‍िल किए l

बेंगलुरु में ईस्ट जोन की ओर से खेले गए इस मुकाबले में एक अलग हाइप था, उम्मीद थी कि वो इस मुकाबले में बल्ले से गर्जना करेंगे. खैर उन्होंने गेंदबाजी में कमाल किया l

23 अगस्त से शुरू बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 2 पर शुरू हुआ यह मुकाबला मंगलवार (25) अगस्त को खत्म हुआ. जहां ईस्ट जोन ने पारी और 210 रनों से जीत दर्ज की. ईस्ट जोन की इस जीत में वैभव के टीममेट और आईपीएल स्टार शाहबाज अहमद ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने बल्ले से 167 रनों का योगदान द‍िया. बाद में गेंदबाजी में 3/20 और 1/53 का स्पेल फेंका. वो ईस्ट जोन की जीत में एक्स फैक्टर साब‍ित हुए l

ध्यान रहे ईस्ट जोन ने इस मुकाबले की पहली पारी में पहले खेलते हुए 467 रन बनाए. सुदीप कुमार घरामी ने 146 रनों का योगदान दिया. नॉर्थ ईट जोन की टीम पहली पारी में 111-10 तो दूसरी पारी में फॉलोऑन के बाद खेलते हुए 146-10 रनों पर आउट हो गई l

यहां शाहबाज अहमद के अलावा जो गेंदबाज ईस्ट जोन की टीम की ओर से चमके उनमें अभ‍िजीत सरकार और अनुकूल रॉय रहे, दोनों ने क्रमश: नॉर्थ ईस्ट की पहली और दूसरी पारी में 5-5 विकेट लिए l

इस मुकाबले को जीतने के बाद अब ईस्ट जोन की टीम 30 अगस्त को बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1 में खेलने उतरेगी, जहां उनका मुकाबला सेंट्रल जोन से होगा. इस मुकाबले में वैभव के अलावा ईस्ट जोन के दूसरे ख‍िलाड़‍ियों पर नजर रहेगी l
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

SIR के तहत बीएलओ करेंगे घर-घर सत्यापन, एक परिवार-एक मतदान केंद्र पर जोर

 रांची राज्य में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन...

इमरान खान की सेहत पर क्रिकेट जगत चिंतित, कपिल देव-गावस्कर समेत 21 दिग्गजों ने की इलाज की अपील

नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान...

बरेली में 2.25 लाख भवन होंगे डिजिटल, QR कोड से मिलेगी पूरी प्रॉपर्टी जानकारी

लखनऊ उत्तर प्रदेश के बरेली शहर के करीब सवा दो...

चंडीगढ़ में 5 लाख लोग कर रहे मकानों में बदलाव नियमित करने की मांग, प्रशासन से बड़ी राहत की उम्मीद

चंडीगढ़. चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (CHB) के मकानों में परिवारों की...