छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में अभी भी खाली हैं सीटें, 31 अगस्त तक बढ़ी एडमिशन की डेडलाइन

Date:

रायपुर.

राज्य शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में प्रवेश की तारीख 31 अगस्त तक बढ़ा दी है. राज्य के जिन शासकीय और निजी महाविद्यालयों में अभी भी सीटें रिक्त हैं, वहां छात्र अब 31 अगस्त तक दाखिला ले सकेंगे.

इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है. इससे पहले विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत प्राचार्य स्तर पर प्रवेश की समय सीमा 31 जुलाई तक और कुलपति की अनुमति से 14 अगस्त तक तय की गई थी. लेकिन अंतिम तिथि बीतने के बाद भी कई महाविद्यालयों में सीटें खाली रह गई थीं और दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले कई अभ्यर्थी समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे. इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए शासन ने तिथि विस्तार का यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है.

उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार का मूल ध्येय प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा का प्रकाश पहुंचाना है. दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों के कई मेधावी युवा विभिन्न व्यावहारिक कठिनाइयों के कारण समय पर प्रवेश नहीं ले सके थे. हम नहीं चाहते कि तिथियों के फेर में किसी भी योग्य विद्यार्थी का एक साल खराब हो या वह उच्च शिक्षा से वंचित रह जाए. उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अपील की कि वे इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं. ताकि पढ़ाई एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार संपन्न हो सके तथा सेमेस्टर परीक्षाएं निर्धारित समय पर हो सके.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

CSVTU UTD Admission: 21 अगस्त तक दाखिले का मौका, ऑफलाइन रिपोर्टिंग अनिवार्य

भिलाई नगर. छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी टीचिंग...

पंजाब में DA बकाया पर सरकार घिरी, हाईकोर्ट की समयसीमा खत्म; कर्मचारियों का आंदोलन और तेज

चंडीगढ़  पंजाब में कर्मचारियों को DA जारी करने के मामले...

JPSC-JSSC विवाद में छात्रों की बड़ी कामयाबी, सरकार ने 14वीं JPSC PT रद्द करने पर दी सहमति

 रांची     रांची में जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन के...

UP Recruitment: अब नहीं चलेगी पर्ची-खर्ची, योगी सरकार में मेरिट और पारदर्शिता से मिल रही सरकारी नौकरी

यूपी में निष्पक्ष भर्ती बनाम पर्ची-खर्ची का खेल लखनऊ  किसी राज्य...