इंदौर में जुटेंगे संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी, 28 अक्टूबर से शुरू होगी अखिल भारतीय बैठक

Date:

 इंदौर
 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक मध्य प्रदेश के इंदौर में 28 से 30 अक्टूबर तक आयोजित होगी। आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने संगठन की वेबसाइट पर जारी बयान में बताया कि बैठक में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सभी छह सह-सरकार्यवाह और संगठन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।

संगठनात्मक गतिविधियों की होगी समीक्षा
बैठक में देशभर में संघ की संगठनात्मक गतिविधियों की पिछले एक वर्ष की समीक्षा की जाएगी। इसमें देश के 46 प्रांतों के प्रांत संघचालक, कार्यवाह और प्रचारक भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा 11 क्षेत्रों के संघचालक, कार्यवाह, प्रचारक तथा क्षेत्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

विजयादशमी के संदेश पर भी होगी चर्चा
बैठक में विजयादशमी के अवसर पर मोहन भागवत द्वारा उठाए गए मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही संघ के शताब्दी वर्ष के दौरान संचालित गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। देश को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण विषय भी बैठक के एजेंडे में शामिल हैं। इनमें नशीले पदार्थों की बढ़ती चुनौती, देश के आंतरिक मामलों में बाहरी ताकतों का हस्तक्षेप तथा पर्यावरण का संरक्षण और संवर्धन प्रमुख हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मानवाधिकार मामलों की सुनवाई के लिए पंजाब में बनेगी खास अदालतें, RTI में सामने आई जानकारी

 चंडीगढ़ पंजाब में मानवाधिकार उल्लंघन से जुड़े अपराधों की सुनवाई...

हॉकी मैच देखने पहुंचे अरुण साव, खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की खिलाड़ियों की हौसला...

UP में सड़क हादसों में 9% और मौतों में 10% की कमी, DGP ने पेश किए आंकड़े

लखनऊ  पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी)...

अभ्युदय-2026 सम्मेलन का आगाज करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, HR और CSR क्षेत्र पर रहेगा फोकस

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे चतुर्थ राष्ट्रीय एचआर-सीएसआर सम्मेलन अभ्युदय-2026...