छत्तीसगढ़ में प्रधान पाठक पर गंभीर आरोप, फीडिंग के दौरान महिला को छिपकर देखने का मामला, निलंबित

Date:

बलरामपुर.

महिला शिक्षिकाओं की गंभीर शिकायत पर कार्रवाई करते हुए संभागीय संयुक्त संचालक ने भरूहीबांस पूर्व माध्यमिक शाला में पदस्थ प्रभारी प्रधान पाठक मनोज कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया है. महिला शिक्षिकाओं ने बच्चे को फीडिंग कराते समय छिपकर देखने और पिरियड के समय मेडिकल सर्टिफिकेट मांगने की शिकायत की थी.

बता दें कि भरूहीबांस पूर्व माध्यमिक शाला में पदस्थ दोनों शिक्षिकाओं ने 1 अगस्त को बलंगी चौकी में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्यस्थल पर मानसिक प्रताड़ना और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया था. एक महिला शिक्षिका ने शिकायत में कहा है कि वह अपने दुधमुंहे बच्चे को स्कूल लेकर जाती हैं. बच्चे को स्तनपान कराते समय प्रधान पाठक मनोज गुप्ता ने कथित रूप से छिपकर उन्हें देखा. शिक्षिका का कहना है कि इस घटना से उनके सम्मान को ठेस पहुंची है, और वह कार्यस्थल पर स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं.

मासिक धर्म पर सर्टिफिकेट मांगने का आरोप
वहीं स्कूल में पदस्थ दूसरी महिला शिक्षिका ने भी प्रधान पाठक मनोज गुप्ता पर भी गंभीर आरोप लगाया था. शिकायत के अनुसार प्रधानपाठक कथित मासिक धर्म के दौरान अवकाश लेने पर “सर्टिफिकेट लेकर आओ, तभी छुट्टी मिलेगी” जैसी बातें कहते थे. शिक्षिका का आरोप है कि इस तरह की टिप्पणी उनकी गरिमा के खिलाफ है, और इससे उन्हें मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा.

जिला शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर कार्रवाई
मामले में जिला शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए संभागीय संयुक्त संचालक, सरगुजा संभाग ने मनोज कुमार गुप्ता के कृत्य को पद की गरिमा के विपरित बताते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. निलंबन की अवधि के दौरान मनोज गुप्ता का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, शंकरगढ़, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज नियत किया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हथकरघा दिवस समारोह में योगी का तंज, बबुआ पर साधा निशाना

लखनऊ राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर लोकभवन में आयोजित...

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में खरीफ फसलों की सुरक्षा, किसानों को मिलेगी राहत

लखनऊ  खरीफ सीजन 2026-27 में प्राकृतिक आपदाओं से फसल को...

मिथिला मखाने की वैश्विक उड़ान, बिहार से ऑस्ट्रेलिया भेजा गया निर्यात

 बिहटा  बिहार के मिथिला मखाने ने वैश्विक बाजार में अपनी...

औद्योगिक अधोसंरचना भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित हो: अपर मुख्य सचिव मंडलोई

औद्योगिक अधोसंरचना का विकास भविष्य की आवश्यकताओं और निवेशकों...