छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बस-बोलेरो की भिड़ंत में कई लोग घायल

Date:

कोरबा.

जिले के कटघोरा क्षेत्र में सोमवार को सेनानी पेट्रोल पंप के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बिलासपुर से कोरबा आ रही यात्रियों से भरी यादव बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को बाहर निकाला। राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों की मदद से सभी घायलों को कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे, जिनमें आधा दर्जन से अधिक लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं बोलेरो में चार लोग सवार थे, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों वाहनों में सवार कई अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।

सड़क किनारे खड़े ट्रकों के कारण हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रकों के कारण बस और बोलेरो को पर्याप्त साइड नहीं मिल सकी, जिससे यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस और स्थानीय प्रशासन क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराने में जुटे हुए हैं। फिलहाल सभी घायलों का कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PNS जुल्फिकार हाईजैक प्लान: अलकायदा के साथ मिलकर अमेरिकी-भारतीय जहाजों पर हमले की थी तैयारी

इस्लामाबाद पाकिस्तानी नौसेना युद्धकाल में ही नहीं, शांतिकाल में भी...

अमेरिका के F-35 फाइटर जेट के पार्ट्स हांगकांग भेजे गए, पेंटागन और कांग्रेस ने शुरू की जांच

 वॉशिंगटन ऑस्ट्रेलिया से अमेरिका ले जाए जा रहे F-35 फाइटर...

जलवायु परिवर्तन से बढ़ेगा आपदाओं का खतरा? वैज्ञानिक टापियो श्नाइडर ने दी नई चेतावनी

नई दिल्ली जलवायु वैज्ञानिक टापियो श्नाइडर ने कहा है कि...

जापान के एयर चीफ ने की तेजस की तारीफ, बोले- भारत के तकनीकी नवाचार और ‘मेक इन इंडिया’ का प्रतीक

नई दिल्ली  भारत-जापान द्विपक्षीय वायु रक्षा अभ्यास 'वीर गार्जियन 2026'...