CGPSC SI रिजल्ट में चौंकाने वाला मामला, ‘NEWS’ और ‘SPACERANI’ एंट्री को लेकर उठे सवाल

Date:

रायपुर.

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की ओर से जारी सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक परिणाम जारी किए हैं। कांग्रेस ने कुछ अभ्यर्थियों के नामों को लेकर आरोप लगाया है कि ऐसे नाम शामिल हैं, जो संदेह पैदा करते हैं। वहीं CGPSC ने अभ्यर्थियों ने नामों में किसी भी तरह की त्रुटि होने से इनकार किया है और सूची में दर्ज नामों को सही बताया है।

सोशल मीडिया पर चयन सूची में शामिल नामों के स्क्रीनशॉट भी वायरल होने लगे। इनमें क्रमांक 6074, रोल नंबर 2402148213 वाले अभ्यर्थी के नाम में दर्ज ‘NEWS’, क्रमांक 467, रोल नंबर 2402105174 वाले अभ्यर्थी के नाम ‘SPACERANI’ और क्रमांक 93, रोल नंबर 2402101319, अभ्यर्थी के नाम के स्थान पर ‘MANBAS’ शामिल है। इसके अलावा ऐसे कई नामें को लेकर भी सावल उठाए गए हैं।

कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग
कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सब इंस्पेक्टर प्री परीक्षा 2024 के परिणाम में अभ्यर्थियों के नामों में ‘स्पेस रानी’ और ‘न्यूज’ जैसे नाम दर्ज हैं। जो संदेह पैदा करते हैं।

भाजपा ने कांग्रेस पर किया पलटवार
इस मामले में कांग्रेस के सवालों पर भाजपा प्रवक्ता राजीव चक्रवर्ती ने कहा कि चयन सूची में सामने आई चीजें केवल विसंगति हैं, जिन्हें जांच के बाद ठीक कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित की गई है और इसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं हुई है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अपने रिश्तेदारों को नौकरी दिलाने के नाम पर परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामले सामने आए थे। राजीव चक्रवर्ती ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ हो रही है। उन्होंने दोहराया कि यदि किसी भी प्रकार की विसंगति सामने आती है तो जांच के बाद उसे सुधार लिया जाएगा।

नामों में किसी भी तरह की त्रुटि नहीं: परीक्षा नियंत्रक
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने SI रिजल्ट में सामने आए नामों को लेकर उठ रहे सवालों पर स्थिति स्पष्ट की है। CGPSC की परीक्षा नियंत्रक लीना कोसम ने बताया कि प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में दर्ज नामों की जांच की गई है। उन्होंने कहा कि आयोग ने संबंधित अभ्यर्थियों से संपर्क कर जानकारी ली है। अभ्यर्थियों ने नामों में किसी भी तरह की त्रुटि होने से इनकार किया है और सूची में दर्ज नामों को सही बताया है।

341 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित हुई थी परीक्षा
गौरतलब है कि CGPSC ने बीते बुधवार 341 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी किया था। इस परीक्षा में सफल 7,301 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया गया है। परीक्षा 12 जुलाई 2026 को प्रदेश के सभी 33 जिलों में आयोजित की, जिसके लिए 183 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। अब मुख्य परीक्षा का आयोजन संभावित रूप से 24, 25 और 26 अक्टूबर 2026 को किया जाना है, जिसके लिए चयनित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भोपाल में भव्य रूप से मनाया गया “सीएससी दिवस 2026”

भोपाल सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड, मध्यप्रदेश द्वारा आज नरोन्हा...

शासकीय आईटीआई भोपाल एवं इंदौर में महिलाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण

भोपाल  देश का पहला पायलट प्रोजेक्ट आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास ...

राशन कार्ड महाअभियान तेज, रोज तैयार हो रहे 36 हजार नए कार्ड

 पटना खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा 13 अगस्त तक...

धमतरी की बेटी ने कौशल विकास के दम पर रची सफलता की नई इबारत, स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगी शामिल

रायपुर धमतरी जिले के ग्राम नवागांव की बेटी रेणुका गोस्वामी...