न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में सिराज की हो सकती है वापसी, आकिब नबी की प्लेइंग इलेवन से छुट्टी के आसार

Date:

नई दिल्ली
 न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले जाने वाले दूसरे वनडे मुकाबले से पहले भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण को बड़ा सहारा मिला है। स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज टीम इंडिया से जुड़ने के लिए वेलिंगटन पहुंच चुके हैं। 4 नवंबर को ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे मैच में सिराज उपलब्ध नहीं थे। वे इंडिया ए टीम के लिए न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ चार दिवसीय रेड-बॉल मैच खेल रहे थे। दरअसल, 19 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए उन्हें इंडिया-ए टीम में शामिल किया गया था।

इंडिया-ए ड्यूटी पूरी कर वेलिंगटन पहुंचे सिराज
शुरुआत में सिराज को न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम में ही चुना गया था। हालांकि, प्रसिद्ध कृष्णा के चोटिल होकर वनडे सीरीज से बाहर होने के बाद, चयनकर्ताओं ने सिराज को 31 अक्टूबर से शुरू हुए दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए इंडिया-ए टीम से जोड़ा था। अब अपनी लाल गेंद की जिम्मेदारी पूरी करने के बाद सिराज वेलिंगटन में कप्तान शुभमन गिल और सीनियर टीम के साथ जुड़ चुके हैं। सिराज की मौजूदगी से भारतीय टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमण काफी मजबूत और अनुभवी नजर आ रहा है। नई गेंद को स्विंग कराने, मिडिल ओवरों में रन रोकने और डेथ ओवरों में सटीक यॉर्कर डालने की उनकी क्षमता टीम के लिए काफी अहम साबित होगी।

क्या प्लेइंग इलेवन में मिलेगी सीधी जगह?
वेलिंगटन में 7 नवंबर को होने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम सीरीज में अपनी बढ़त और मजबूती को बनाए रखने के इरादे से उतरेगी। हालांकि, सिराज के टीम में जुड़ने के बावजूद यह तय नहीं है कि उन्हें तुरंत प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा या नहीं। टीम मैनेजमेंट वेलिंगटन की परिस्थितियों, पिच के मिजाज और पहले वनडे में खेलने वाले गेंदबाजों के प्रदर्शन और वर्कलोड को देखने के बाद ही प्लेइंग 11 का चयन करेगा।

किस गेंदबाज की जगह मिल सकता है मौका
सीरीज के दूसरे मुकाबले में अगर मोहम्मद सिराज की टीम में वापसी होती है तो ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि मोहम्मद सिराज किसकी जगह खेलते हुए नजर आएंगे। माना जा रहा है कि अगर मोहम्मद सिराज दूसरा वनडे न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हैं तो आकिब नबी को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है। सीरीज के पहले मुकाबले में आकिब नबी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था, जहां उन्होंने छह ओवर में 33 रन दिए थे और एक भी विकेट नहीं हासिल कर पाए थे। उनके अलावा भारत के अन्य तेज गेंदबाजों ने विकेट हासिल किए थे। ऐसे में आकिब नबी पर तलवार लटक रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की आत्मीय शुभकामनाएं

रायपुर प्रकाश के पावन पर्व दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़...

यूपी में मतदाता सूची सुधारने की तैयारी, राशन दुकानों पर चिह्नित होंगे छूटे हुए वोटर

लखनऊ उत्तर विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त...

दिल्ली को पीछे छोड़ हरियाणा में बढ़ा प्रदूषण, पंचगांव में AQI 406 दर्ज

हिसार/पानीपत. हरियाणा के कई शहरों की हवा दिल्ली की हवा...