गुरू पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होकर संतों का प्राप्त किया आशीर्वाद

Date:

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अलौकिक जगत में संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है। हमारे जीवन में संस्कारों का होना भी बहुत आवश्यक है। देश के सभी तीज-त्यौहार भी सार्थक संदेश के माध्यम से मानव कल्याण का संदेश देते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को पन्ना प्रवास के दौरान  जुगल किशोर मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के कार्यक्रम में यह बात कही। मुख्यमंत्री ने धाम वृंदावन से पधारे संत   108 महंत स्वामी किशोरदास जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने विभिन्न स्थानों से आए भक्तगणों का अभिवादन कर संतों के सानिध्य में प्रेरणादायी वक्तव्य का अनुसरण करने की बात कही।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पन्ना की पावन धरा वृंदावन का लघु स्वरूप है, इसी तरह बुंदेलखंड के अयोध्या के रूप में ओरछा की मान्यता है। उन्होंने कहा कि गौमाता की सेवा के साथ अलग-अलग धर्म के सभी पर्वों को उत्साह के साथ मनाएं। साथ ही विक्रम सम्वत् के आयोजन तथा भगवान राम और कृष्ण से जुड़े स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित करने की बात भी कही। अब प्रदेश के सीएम राइज स्कूल सांदीपनि विद्यालय के नाम से संचालित हैं। प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में गीता भवन और पुस्तकालय की स्थापना होगी। इसके अलावा प्रदेश सरकार वृंदावन ग्राम बनाने की अवधारणा पर भी तेजी से आगे बढ़ रही है। हमें धर्मार्थ से परमार्थ की राह पर आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

सभी धर्मों के लिये प्रदेश में एक कानून

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अब प्रदेश में सभी धर्म के लिए एक कानून होगा। सर्वधर्म समभाव के जरिए प्रदेश तरक्की की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि पन्ना में प्रत्येक वर्ष तीन दिवसीय कथा उत्सव का आयोजन होगा तथा पन्ना में संस्कृत विद्यालय खोला जाएगा। पन्ना विधायक और पूर्व मंत्री  बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि पन्ना में संतों का समागम सौभाग्य की बात है। पन्ना विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण का कार्य भी संचालित है। इस अवसर पर सांसद  विष्णुदत्त शर्मा, राजनगर विधायक  अरविन्द पटेरिया, सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नगरवासी एवं भक्तगण उपस्थित रहे।

भगवान  जुगल किशोर के किए दर्शन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  जुगल किशोर मंदिर पहुंचकर भगवान  जुगल किशोर के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने विधिवत पूजन अर्चन कर प्रदेशवासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमलीडीह से कामनबोड़ तक बनेगी 1.40 किमी लंबी सड़क, मार्ग में 5 पुलियों का भी होगा निर्माण

रायपुर अमलीडीह से कामनबोड़ तक बनेगी 1.40 किमी लंबी सड़क,...

25 जुलाई को लौटेंगे भगवान जगन्नाथ, घुरती रथयात्रा में उमड़े श्रद्धालु

 रांची रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में आयोजित रथयात्रा महोत्सव...

लखनऊ समेत 8 जिलों में बनेंगे 5303 घर-दुकान, रियल एस्टेट को बढ़ावा

लखनऊ उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने लखनऊ...