सावन शिवरात्रि पर शुक्र का खास गोचर, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Date:

द्रिक पंचांग के अनुसार, 11 अगस्त को सावन की शिवरात्रि पड़ रही है. संयोग से 11 अगस्त 2026 को ही सौंदर्य, सुख और भौतिक समृद्धि के कारक शुक्र ग्रह चंद्रमा के स्वामित्व वाले हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. पूरा महीना शुक्र देव कन्या राशि में विराजमान रहेंगे. भगवान शिव की कृपा और शुक्र-चंद्र के इस शुभ प्रभाव से कुछ राशियों को विशेष आर्थिक लाभ, भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि और करियर में बड़ी सफलता मिलने वाली है. शुक्र के हस्त नक्षत्र में गोचर से कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ होगा.

वृषभ राशि
पंचम भाव में शुक्र का गोचर आपकी रचनात्मकता और कार्यकुशलता को निखारेगा. अचानक धन लाभ के योग बनेंगे. शेयर बाजार या पुराने निवेश से फायदा हो सकता है. प्रेम जीवन में मधुरता आएगी. विद्यार्थियों को अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे.

कर्क राशि
तीसरे भाव में शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन आपके साहस और नेटवर्किंग क्षमता को बढ़ाएगा. मीडिया, कला, लेखन या मार्केटिंग से जुड़े जातकों के लिए समय बेहद शुभ रहेगा. भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा और छोटी-मोटी सुखद यात्राओं से लाभ होगा.

वृश्चिक राशि
एकादश (लाभ) भाव में शुक्र की उपस्थिति से आपकी आय के नए और बहुआयामी स्रोत खुलेंगे. लंबे समय से रुकी हुई इच्छाएं पूरी होंगी. व्यापार में बड़ा धन लाभ संभव है. सामाजिक दायरे में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा.

मकर राशि
भाग्य (नवम) भाव में हस्त नक्षत्र का शुक्र आपकी किस्मत का ताला खोलेगा. धार्मिक या मांगलिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिलेगा और यात्राएं फलदायी रहेंगी. करियर और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई और बेहतर संभावनाएं बनेंगी.

सावन शिवरात्रि और शुक्र देव की कृपा पाने के उपाय
– 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर दूध, दही और शहद मिलाकर अभिषेक करें.
– शिव जी को सफेद फूल और बेलपत्र अर्पित करें, साथ ही 'ऊं नमः शिवाय' का जाप करें.
– शुक्रवार या शिवरात्रि के दिन किसी जरूरतमंद को चावल, चीनी या सफेद वस्त्रों का दान करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, रायपुर-मुंगेली में जमकर बरसे बादल; उत्तर CG में भारी बारिश की चेतावनी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां जारी है. प्रदेश के...

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं

घबराइए मत, कराएंगे हर समस्या का समाधान: सीएम योगी जनता...

15 अगस्त से पहले आतंकी हमले की साजिश नाकाम, 86 हैंड ग्रेनेड बरामद; ISI कनेक्शन का दावा

जालंधर  पंजाब पुलिस ने सीमा पार से संचालित आतंकी नेटवर्क...

सावन के दूसरे सोमवार पर दिल्ली-NCR में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, कांवड़ियों से बढ़ेगी चहल-पहल

नई दिल्ली  सावन के दूसरे सोमवार और शिवरात्रि के मौके...