हड़ताल बेअसर! अमृतसर बस अड्डे पर सामान्य रही बसों की आवाजाही

Date:

अमृतसर.

महंगाई भत्ता (डीए) जारी करने और पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर पंजाब के सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल के बीच अमृतसर बस अड्डे पर गुरुवार सुबह बसों की आवाजाही सामान्य रही।

बस अड्डे पर यात्रियों की चहल-पहल और बसों का आवागमन आम दिनों की तरह ही दिखाई दिया। पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के कर्मचारियों की ओर से 27 अगस्त को बसों की हड़ताल नहीं करने का फैसला लिया गया है। ऐसे में अमृतसर बस अड्डे से विभिन्न रूटों पर बसें चलती रहीं और यात्रियों को राहत मिली। वहीं, राज्य के अन्य सरकारी विभागों के कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर हैं। इससे सरकारी कार्यालयों और कई सरकारी सेवाओं का कामकाज प्रभावित हो रहा है। कर्मचारी लंबित डीए, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, कच्चे व कांट्रैक्ट कर्मचारियों को नियमित करने समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बीपी मशीन से पेट्रोल पंप नोजल तक होगी सख्त जांच, दिल्ली में नए लीगल मेट्रोलॉजी नियमों का ड्राफ्ट

नई दिल्ली  पानी के मीटर, थर्मामीटर, ब्लड प्रेशर (बीपी) मापने...

बिहार में खनन विभाग का बड़ा बदलाव, मुजफ्फरपुर समेत सभी जिलों में शिफ्ट होंगे कार्यालय

मुजफ्फरपुर. राज्य के सभी जिलों में खनन कार्यालय भवन का...

अंतरिक्ष की उड़ान भरने की नई पहल, मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया

मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का...

सौतेली विधवा मां के हक में हाईकोर्ट का फैसला, तीनों बेटों को देना होगा 3-3 हजार रुपए

बिलासपुर. हाईकोर्ट ने कहा है कि निःसंतान और असहाय सौतेली...