पंजाब-चंडीगढ़ में मानसून का जोरदार कमबैक, तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी, उमस से राहत

Date:

चंडीगढ़ 

पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आज से 13 जिलों में तीन दिन तक भारी से बेहद भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है और पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी व उमस से राहत मिलने के आसार हैं।

जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है उनमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और मोहाली शामिल हैं। अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।  

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने पौने दो बजे तक अलर्ट जारी किया है। इस दौरान भारी बारिश, बिजली चमकने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

विभाग के मुताबिक राजपुरा, डेराबस्सी, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, चंडीगढ़, खरड़, रूपनगर, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर, नंगल, होशियारपुर, दसूया, मुकेरियां, गुरदासपुर, पठानकोट और धार कलां सहित कई इलाकों के लिए ‘टेक एक्शन’ अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

वहीं पटियाला, अमलोह, खन्ना, समराला, फगवाड़ा, जालंधर, नवांशहर, बटाला, डेरा बाबा नानक और भुल्लथ समेत कई क्षेत्रों में मध्यम बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाओं की संभावना है।

इसके अलावा मानसा, संगरूर, बरनाला, धूरी, मलेरकोटला, बठिंडा, मोगा, फिरोजपुर, तरनतारन, अमृतसर, कपूरथला और आसपास के जिलों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। विभाग ने 23 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विभाग ने 23 जुलाई के लिए भी पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। रविवार को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई जिससे अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सबसे अधिक 40.8 डिग्री सेल्सियस तापमान बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस पठानकोट में दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में वर्षा की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है जिससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम सुहावना बना रहेगा।

चंडीगढ़ में 24 घंटों में 6.4 मिमी बारिश चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 6.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। हालांकि, बारिश के बाद धूप निकलने से उमस बढ़ गई। शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। एक जून से अब तक चंडीगढ़ में 214.2 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 30.6% कम है।

पंजाब में बठिंडा सबसे गर्म
पंजाब के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके बावजूद कई इलाकों में गर्मी का असर बरकरार रहा। बठिंडा राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद फिरोजपुर में 37.3 डिग्री और बरनाला में 36.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

राज्य का औसत अधिकतम तापमान पिछले दिन की तुलना में 1 डिग्री सेल्सियस कम रहा और सामान्य के आसपास बना हुआ है। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान पठानकोट में 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Aaj Ka Rashifal 21 July 2026: किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे बरतनी होगी सावधानी?

मेष आपको प्रैक्टिकल कामों के लिए लगातार एनर्जी मिलेगी। कन्फ्यूजन...

‘जज का करियर बर्बाद कर सकता है’ टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, यूट्यूबर गुलशन पाहुजा की लगी क्लास

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने न्यायपालिका के खिलाफ बिना किसी...

पाकिस्तान से दूर हुआ अफगान व्यापार, ट्रांजिट ट्रेड में भारी गिरावट दर्ज

काबुल  दिन हो या रात, पाकिस्तान एक ही सपना देखता...

योगी का बाराबंकी दौरा: विकास और सनातन एजेंडे पर विपक्ष को घेरा

बाराबंकी  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजधानी लखनऊ से...