सूरजपुर हिंसा मामला: 150 ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस पर हमले के बाद सख्त कार्रवाई

Date:

सूरजपुर.

जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मदननगर गांव में 24 जुलाई को कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर हुए जानलेवा हमले के मामले में बड़ा एक्शन देखने को मिला है। इस घटना में पुलिस ने 15 नामजद और 100 से 150 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

बता दें कि यह पूरा मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मदननगर गांव का है। 24 जुलाई को टीम 5 आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची थी। इस दौरान ग्रामीणों ने लाठी-डंडा, फरसा और टंगिया से हमला कर दिया था। इस हमले में SDOP समेत दो दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

आरोपियों की तलाश में पुलिस
वहीं अब इस हिंसा के मामले में FIR दर्ज की गई है। 15 नामजद समेत 100-150 ग्रामीणों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस पर जानलेवा हमला, बलवा, शासकीय कार्य में बाधा सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस ने अब आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

खिलाड़ियों के लिए बड़ा फैसला: हरियाणा में ट्रायल नियम होंगे सख्त, बनेगा स्पोर्ट्स साइंस आयोग

चंडीगढ़. हरियाणा ओलिंपिक संघ ने खिलाड़ियों के चयन से लेकर...

पंजाब में वकीलों की हड़ताल पर हाई कोर्ट सख्त, बोला- दबाव की राजनीति से नहीं चलेगी न्याय व्यवस्था

चंडीगढ़. पंजाब में विधिक सहायता बचाव वकील योजना (एलडीसी) के...

सावन में लगाएं ये 5 पौधे, घर में आएगी सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा

कुछ ही दिनों में सावन का पावन महीना शुरू...