पंजाब में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, 4 मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव; विभाग सतर्क

Date:

चंडीगढ़.

देश में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार सामने आने के बीच स्वास्थ्य विभाग ने भी स्थिति पर नजर रखनी शुरू कर दी है। शहर में अब तक 4 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इनमें से किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं है।

जी.एम.सी.एच.-32 के एम.एस. डॉ. विशाल गगलानी ने बताया कि अस्पताल में स्वाइन फ्लू से प्रभावित कुल चार मरीज इलाज के लिए भर्ती किए गए हैं। एक महिला मरीज को 18 अगस्त को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद एक पुरुष मरीज की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। दो दिन पहले बहलाणा से एक बच्चे और पंजाब से एक अन्य मरीज को भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इन चार मरीजों में से एक को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि बाकी मरीजों का इलाज जारी है। जी.एम.सी.एच.-32 में स्वाइन फ्लू से प्रभावित मरीजों के लिए पहले ही 16 बेड की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मरीजों को अलग-अलग कमरों में आइसोलेट करने की सुविधा भी उपलब्ध है। आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या बढ़ती है तो अस्पताल में बेड की संख्या 16 से बढ़ाकर 20 की जा सकती है।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा- फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं
स्वास्थ्य सेवाओं की निदेशक डॉ. सुमन सिंह ने बताया कि सीजनल फ्लू के एक-दो मामले सामने आना सामान्य बात है। डॉक्टर मरीजों के सबसे पहले संपर्क में आते हैं, इसलिए उनमें संक्रमण का खतरा आम लोगों की तुलना में अधिक रहता है। उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू के मामलों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। अगर किसी व्यक्ति को तेज बुखार, लगातार खांसी, गले में दर्द, बदन दर्द या जोड़ों में दर्द जैसे लक्षणों से राहत नहीं मिलती है तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार स्वाइन फ्लू की जांच करवाई जा सकती है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

एसएफआईसी डेटा एनालिटिक्स के आधार पर की कड़ी कार्रवाई

भोपाल  राज्य में शासकीय निधियों के संरक्षण और वित्तीय पारदर्शिता...

रायबरेली को 879 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को रायबरेली के दौरे पर...

मानदेय बढ़ा, सेहत का सहारा मिला, रसोइयों की आंखों में हर्ष के आंसू

लखनऊ  परिषदीय विद्यालयों में पीएम पोषण योजना (मिड-डे मील) के...

घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’

रायपुर राजधानी रायपुर के मुक्ताकाशी मंच पर घुमड़ते बादलों, सावन...