नेपाल त्रासदी में चाय बनी जीवनरक्षक, एक कप चाय की चाह ने बचाई दिनेश की जान

Date:

रायपुर.

अपने दोस्तों के साथ नेपाल की यात्रा पर गए रायपुर निवासी दिनेश ठाकुर सुरक्षित वापस लौट आए हैं. उन्होंने एक न्यूज़ एजेंसी से बातचीत में नेपाल में आई त्रासदी का जिक्र करते हुए बताया कि चाय की ललक ने उनके साथ उनके दोस्तों की जान बचा ली. लेकिन अपनी आंखों से नेपाल में जो मंजर देखा, उससे उनकी रूह तक कांप गई थी.

माना में रहने वाले दिनेश ठाकुर ने बताया कि 21 तारीख को हम पांच दोस्त रायपुर से नेपाल गए थे. काठमांडू, पोखरा मूर्तिनाथ सहित नेपाल के कई इलाकों का भ्रमण किया. पशुपतिनाथ जाने के पहले वे लोग चाय की दुकान पर रुके थे. वहां हमें त्रासदी की जानकारी मिली, और उसके बाद हम वापस हो लौट गए. उन्होंने बताया कि वे जहां रुके थे, उसके 100 मीटर की दूरी पर भयावता नजर आ रही थी. पेड़, पौधे, घर हमने बहते देखा. बहते हुए लोगों की आवाज आ रही थी. यह देखकर रूह काँप गई थी. हमारे लिए यह अच्छी बात यह रही कि हम भगवान के दर्शन करके वापस आ गए. 30 से 40 घंटा की मेहनत के बाद हम पशुपति नाथ के दर्शन कर पाए.

स्थिति को देखते हुए राखी के त्योहार के दौरान हमने घर में बता दिया था कि हम समय पर वापस नहीं आ पाएंगे. ऐसी स्थिति में नेपाल में सेना की बहनों ने हमें राखी बांधा. इस दौरान हम सरकार के संपर्क में रहे थे. इंटरनेट वह चालू रहा, जिसके चलते परिवार और दोस्तों में संपर्क बना रहा, और हम सकुशल वापस रायपुर आ पाए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

यूथ कांग्रेस चुनाव की सरगर्मी तेज, छत्तीसगढ़ में दावेदार सोशल मीडिया पर कर रहे प्रचार

रायपुर. यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने...

नेपाल में तबाही का पांचवां दिन, 734 की मौत; करीब 3,000 लोगों का अब भी पता नहीं

काठमांडू  नेपाल में भयानक अचानक आई बाढ़ से मरने वालों...

भारत-उज्बेकिस्तान रिश्तों को नई मजबूती, PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान; यूरेनियम पर बड़ी बात

नई दिल्ली/ताशकंद  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त उज्बेकिस्तान के दौरे...