बिलासपुर में दो समुदायों के बीच तनाव, भारी पुलिस बल तैनात; 16 संदिग्ध हिरासत में

Date:

बिलासपुर.

न्यायधानी के खपरगंज में 28-29 अगस्त की दरमियानी रात को तोड़-फोड़ और पथराव के बाद इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है. चप्पे-चप्पे पर बेरिकेडिंग के साथ पुलिस बल लगातार पैदल मार्च और पेट्रोलिंग कर रहा है. इसके साथ ही हमलावरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस ने अब तक 16 संदिग्धों को हिरासत में लिया है.

घटना के बाद से खपरगंज के साथ तेलीपारा रोड, मध्यनगरी चौक, सिम्स चौक और करोना चौक में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. मौके पर जिले के स्थानीय बल के साथ दूसरे जिलों से करीब साढ़े तीन सौ पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है. पुलिस-प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि वे घरों के अंदर रहें. जरूरी काम होने पर ही बाहर निकले. हालांकि, पुलिस की लगातार गश्त से क्षेत्र में सामान्य आवाजाही जारी है. 28-29 अगस्त की रात को हुई घटना में 8 वाहन और एक दुकान में तोड़-फोड़ की जानकारी सामने आई है. इसमें 6 चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा और बाइक को निशाना बनाया गया. इसके साथ मकान की खिड़की के कांच भी पथराव में टूटे हैं.

घटना में कथित संलिप्तता पर खपरगंज और तालापारा क्षेत्र से संदिग्धों को हिरासत में लेकर कोनी थाने में पूछताछ कर रही है. पथराव की घटना में तारबाहर टीआई रविशंकर तिवारी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. टीआई के सिर में गंभीर चोट आई है. सभी घायल पुलिसकर्मियों का इलाज कराया जा रहा है. एहतियात के तौर पर इलाके में धारा 163 लागू है. यही नहीं दोनों पक्षों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करने के साथ कलेक्टर और एसएसपी ने मोर्चा संभाला है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Sri Lanka से शिफ्ट होगी पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी, नए मेजबान पर ICC लेगा फैसला

नई दिल्ली  इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने श्रीलंका से पहली...

ग्वालियर और चंबल संभाग में पहली बार किसी शासकीय अस्पताल में हुआ किडनी ट्रांसप्लांट

भोपाल  प्रदेश के सभी अंचलों में उच्चस्तरीय और अत्याधुनिक स्वास्थ्य...

महिलाओं को रात्रिकालीन काम की अनुमति, सुरक्षा व्यवस्था और जोखिम आकलन होगा अनिवार्य

 पटना राज्य के कारखानों, प्रतिष्ठानों एवं दुकानों में काम करने...

मध्यप्रदेश लेखक संघ के साहित्यिक सम्मान घोषित

भोपाल  मध्यप्रदेश लेखक संघ की वार्षिक साधारण सभा‌ की बैठक...