500 से ज्यादा ग्रामीणों के बैंक खाते बने साइबर ठगों का हथियार, 15 करोड़ का लेन-देन उजागर

Date:

पटना
ग्रामीणों के नाम पर फर्जी बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी करने के मामले में सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ है कि बीते तीन वर्षों के भीतर इन खातों में 15 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मंगाई गई।

साइबर ठगों द्वारा रोजाना लाखों रुपये के अवैध लेन-देन के लिए 500 से अधिक ग्रामीणों के खातों का इस्तेमाल किया जा रहा था। इस भारी-भरकम राशि के नेटवर्क का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस ने अपनी तफ्तीश तेज कर दी है।

मामले की जांच में जुटी साइबर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह की महिला सदस्य, बाढ़ के सलेमपुर निवासी सीता कुमारी को गिरफ्तार किया था।

आरोपित महिला संगठन जीविका से जुड़ी बताई जाती है। हालांकि, इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड नालंदा जिले का सरपंच संतोष मुखिया और उसका मुख्य साथी आजाद फरार है।

अन्य राज्यों की पुलिस के पटना पहुंचने के बाद जब पीड़ितों ने शिकायत दर्ज कराई, तब इस 15 करोड़ के फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।

साइबर थाना प्रभारी संगीता कुमारी के मुताबिक, आरोपियों के ठिकाने से 12 मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड, एक बायोमीट्रिक डिवाइस, 2 पासबुक, दो एटीएम और एक चेकबुक बरामद की गई थी।

पुलिस अब इन खातों में आए 15 करोड़ रुपये के ट्रांसफर ट्रेल और संदिग्ध बैंक मित्रों की भूमिका को खंगालने में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कोहली का नाबाद 139 रन का तूफान, भारत ने वेस्टइंडीज को रौंदा

 तिरुवनतंपुरम भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में शानदार...

चीन की अपैरल हिस्सेदारी 10% घटी, बांग्लादेश-वियतनाम ने मारी बाजी; भारत के सामने बड़ा अवसर

नई दिल्ली  साल 2025 में ग्लोबल अपैरल एक्सपोर्ट में भारत...

‘रुक-रुक कर होंगे भविष्य के युद्ध’, आर्मी चीफ ने कहा- सैनिकों के हिसाब से बने सैन्य तकनीक

 नई दिल्ली  रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का अर्थ केवल देश...

‘युद्ध हुआ ही नहीं तो यही सबसे बड़ी जीत’, चीन-ताइवान तनाव के बीच चर्चा में एडमिरल पापारो

वाशिंगटन जब दुनिया जंग के मैदान में फतह हासिल करने...