बहादुरगढ़ फुटबॉल लीग का रोमांच, 35 टीमों और 320 खिलाड़ियों ने मैदान में बिखेरा जलवा

Date:

बहादुरगढ़/चंडीगढ़.

गांव लोवा खुर्द में सात सप्ताह तक चली लव कुश फुटबाल लीग का समापन हो गया। इस दौरान सभी आयु वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले गए और विजेता टीमों को सम्मानित किया गया। इसमें चार आयु वर्गाें में 114 मैच खेले गए और 35 टीमों के 350 खिलाड़ियाें ने इसमें दम दिखाया।

समापन पर मुख्य अतिथि विधायक राजेश जून रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में एचओए के उपाध्यक्ष अनिल खत्री और साई पटियाला के पूर्व चीफ कोच रोहित पाराशर उपस्थित रहे। फाइनल मुकाबलों में अंडर-8 वर्ग में चरखी ने बहादुरगढ़ सिटी को 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-11 वर्ग में भापड़ौदा और जसौरखेड़ी का 3-3 से मैच ड्रा रहा। पेनल्टी शूट में भापड़ौदा विजेता रहा। अंडर-13 में बहादुरगढ़ सिटी क्लब और जसौरखेड़ी का बिना गोल मैच ड्रा रहा। पेनल्टी शूट में बहादुरगढ़ सिटी विजेता रहा। अंडर-15 वर्ग के रोमांचक मुकाबले में सिटी बहादुरगढ़ ने लोवा खुर्द स्पोर्ट्स क्लब को 5-1 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

लोवा खुर्द से प्रियांशु ने गोल किया, जबकि बहादुरगढ़ की तरफ से ध्रुव ने दो और रुद्र, आदित्य व समीर ने एक-एक गोल किए। मुख्य अतिथि राजेश जून ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्राफी, मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान किए। विशिष्ट अतिथियों ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर उत्साहवर्धन किया। विधायक ने 50 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया। खेल समिति को भी राशि भेंट की। आयोजक एवं कोच सुदर्शन ने बताया कि यह प्रतियोगिता पूर्व कोच रोहित पराशर के मार्गदर्शन में हुई। उनकी तकनीकी गाइडलाइन के माध्यम से लोवा खुर्द में अब तक एक हजार से अधिक फुटबाल मैचों का सफल आयोजन हो चुका है।

रेफरी की जिम्मेदारी अरमान, निखिल, अक्षित, सागर, ढीला, नमन, हर्षित ने निभाई। इस दौरान गांव के सरपंच विनोद जून, कमेटी प्रधान नरेश कुमार के साथ सभी अतिथियों, कोच, मैनेजरों और खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। मास्टर कुलदीप, सब इंस्पेक्टर बलवान कादयान, बिटु, कोच रितु रानी, कोच विनय, कोच आरती, संदीप, ललित मास्टर (भापड़ौदा), संदीप (खेड़ी जट), प्रमिल, लाला मास्टर, विक्की, बीजे, प्रदीप, लीलू फौजी, काला, संजय भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

किसानों सावधान! PM Kisan की 24वीं किस्त को लेकर वायरल ₹4000 वाला वीडियो AI से बना

नई दिल्ली  पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का...

रक्षाबंधन पर बहनों के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दे रही विष्णु भैया की सरकार

रायपुर रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राज्य सरकार की...

Vande Mataram विवाद: भाजपा का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, अब राष्ट्र गीत के अपमान पर 3 साल तक जेल

नई दिल्ली  राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के गायन को लेकर...

तिब्बत में 240 अहम पदों में सिर्फ 62 पर तिब्बती, चीन पर राजनीतिक नियंत्रण बढ़ाने का आरोप

वाशिंगटन  तिब्बत पर अपने नियंत्रण को मजबूत करने के लिए...