खरीफ फसल पंजीकरण की फिर खुली विंडो, 27 सितंबर तक किसान करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

Date:

चंडीगढ़
 मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर खरीफ की फसल का पंजीकरण कराने के लिए किसानों को एक बार फिर से मौका दिया गया। सोमवार को पोर्टल खोला गया जो 27 सितंबर तक खुला रहेगा। पहले दिन सोनीपत से 11, फरीदाबाद से 23 नूंह से 13 तथा महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी तथा गुरुग्राम से तीन-तीन किसानों सहित कुल 56 किसानों ने एसडीएम कार्यालय में पंजीकरण के लिए आवेदन दिया है।

पंजीकरण नहीं कराने वाले किसानों की फसल समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदने तथा अन्य सुविधा नहीं देने का निर्णय लिया गया है। किसान की ओर से आवेदन एसडीएम संबंधित तहसीलदार, नायब तहसीलदार तीन दिन के अंदर सत्यापित कर अनुमानित विवरण तैयार कर ई-खरीद किसान पोर्टल पर अपलोड करेंगे।

प्रदेश सरकार ने उन किसानों को एक बार फिर से मौका दिया जो 31 जुलाई तक पोर्टल पर फसल का विवरण नहीं दर्ज कर पाए थे। पिछले खरीफ सीजन में पंजीकरण कराने वाले किसानों की संख्या के मुकाबले इस सीजन में पंजीकरण कराने वाले किसानों की संख्या 1.52 लाख कम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सड़क हादसे में बच्चे की मौत पर मिला 28.66 लाख का मुआवजा, जगदलपुर का मामला

जगदलपुर. सड़क हादसे में चार साल के बच्चे की मौत...

Festival Special Trains: दिवाली-छठ पर रेलवे की बड़ी तैयारी, चलेंगी 1000+ ट्रेनें

नई दिल्ली दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने की...

बावड़िया कलां में 22 मकानों पर नगर निगम का एक्शन, स्वीकृत नक्शे के विपरीत हुआ निर्माण

 भोपाल  बावड़िया कलां स्थित शुभालय विहार में टीएंडसीपी के स्वीकृत...

DGP का सख्त फरमान: वर्दी में रील बनाई तो होगी कार्रवाई, AI पर भी रोक

भोपाल   मध्य प्रदेश पुलिस में सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल...