CG के बस्तर में फीका पड़ा नक्सलियों का शहीदी सप्ताह, नहीं दिखा पहले जैसा असर

Date:

सुकमा-बीजापुर.

बस्तर संभाग में इस बार नक्सलियों का तथाकथित शहीदी सप्ताह पूरी तरह फीका नजर आया. 28 जुलाई से 3 अगस्त के बीच संवेदनशील इलाकों में सामान्य दिनों जैसा माहौल रहा. जहां पहले दहशत का माहौल रहता था, वहां अब खेतों में किसान काम करते दिखाई दिए.

यात्री बसें और निजी वाहन बिना किसी रुकावट के चलते रहे. बीजापुर-कोंटा और जगरगुंडा मार्ग पर भी आवाजाही सामान्य रही. ग्रामीणों का कहना है कि इस बार उन्हें शहीदी सप्ताह का कोई असर महसूस नहीं हुआ. पहले इन्हीं दिनों बाजार, खेती और आवाजाही तक प्रभावित रहती थी. अब गांवों में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ती दिखाई दे रही है.

महिलाएं सामाजिक योजनाओं का लाभ मिलने की बात भी कह रही हैं. बदला हुआ माहौल सुरक्षा व्यवस्था में आए बदलाव की तस्वीर पेश कर रहा है. हालांकि सुरक्षा बल अब भी पूरी सतर्कता बनाए हुए हैं. बस्तर में लौटती सामान्य जिंदगी बदलाव की नई कहानी लिखती दिखाई दे रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, शोकसभा के कारण पूरे दिन कोर्ट की कार्यवाही रोकना सही नहीं

बिलासपुर. हाईकोर्ट ने 72 वर्षीय वृद्ध मकान मालिक की याचिका...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, बारिश का आधा कोटा भी पूरा नहीं; 42 जिलों में कम बरसात

भोपाल  मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार अब भी सामान्य...

बरसाती सब्जी कीकोड़ा बनी मुनाफे की फसल, 300 रुपये किलो तक कीमत

जयपुर  कभी खेतों की वाड़, मेड़ों और जंगल की झाड़ियों...