गर्मी में परफेक्ट रेसिपी: दही तड़का वर्मिसेली और ओट्स देगा ठंडक और स्वाद

Date:

 भीषण गर्मी में जब तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच जाए और सूरज आग बरसाने लगे, तब भारी और मसालेदार खाना खाने का मन ही नहीं करता. ऐसे मौसम में हर कोई कुछ ऐसा ढूंढता है जो पेट को हल्का रखे, शरीर को ठंडक दे और बनाने में भी ज्यादा मेहनत न लगे. अगर आप भी चिलचिलाती गर्मी में कुछ जल्दी बनने वाले, हेल्दी और रिफ्रेशिंग तलाश रहे हैं, तो दही तड़का वर्मिसेली और ओट्स की रेसिपी आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती है.

इस रेसिपी की खास बात ये है कि इसमें दही, ओट्स, चिया सीड्स और कच्चे आम का इस्तेमाल किया गया है, जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ फाइबर और प्रोटीन भी बढ़ाते हैं. इसे आप ब्रेकफास्ट, लंच या स्नैक्स के तौर पर भी खा सकते हैं. ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और रिफ्रेशिंग लगते हैं और इन्हें बनाना भी बहुत ही आसान है. चलिए जानते हैं कैसे बनाते हैं दही तड़का वर्मिसेली और ओट्स.

दही तड़का वर्मिसेली और ओट्स बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स
    1/2 कप ओट्स
    1/2 कप वर्मिसेली (सेवई)
    1/2 कच्चा आम
    1 हरी मिर्च
    थोड़ी सी धनिया पत्ती
    थोड़ी सी पुदीना पत्ती
    1 कप ठंडी फेंटी हुई दही
    2 बड़े चम्मच भीगे हुए चिया सीड्स
    स्वादानुसार नमक

तड़के के लिए
    मूंगफली
    राई
    काजू
    करी पत्ता

बनाने का तरीका:
1. सबसे पहले 1/2 कप ओट्स और 1/2 कप वर्मिसेली को उबाल लें. इसके बाद इन्हें छानकर अलग रख दें ताकि एक्स्ट्रा पानी निकल जाए.

2. अब मिक्सर में 1/2 कच्चा आम, 1 हरी मिर्च, धनिया और पुदीना डालकर इसे हल्का दरदरा पीस लें.

3. एक बड़े बाउल में 1 कप ठंडी फेंटी हुई दही लें. इसमें तैयार किया गया आम वाला मिश्रण डालें. फिर 2 चम्मच भीगे हुए चिया सीड्स और स्वादानुसार नमक मिलाकर अच्छे से मिलाएं.

4. अब उबले हुए ओट्स और वर्मिसेली को दही वाले मिक्स में डालें और फिर से अच्छी तरह मिला लें.

5. पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें मूंगफली, राई, काजू और करी पत्ता डालकर तड़का तैयार करें. इसे तैयार दही, वर्मिसिली और ओट्स वाले मिक्स के ऊपर डाल दें. ये तड़का इस रेसिपी का स्वाद बढ़ा देता है.

6. इसे कुछ देर फ्रिज में रखें और फिर चिल्ड ठंडा-ठंडा सर्व करें.

अगर आप इसे और ज्यादा रिफ्रेशिंग बनाना चाहते हैं तो इसमें कद्दूकस किया हुआ खीरा, गाजर या अनार भी मिला सकते हैं. इससे इसका स्वाद और न्यूट्रिशन दोनों बढ़ जाएंगे. गर्मियों में जब कुछ भी खाने या बनाने का मन न करे, तब ये हल्की, ठंडी और पौष्टिक डिश आपकी भूख भी शांत करने और शरीर को ठंडक देने का काम भी करेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हेमंत सरकार की सौगातें: अबुआ दवाखाना योजना से लेकर जैविक खेती तक कई प्रस्तावों को मंजूरी

रांची झारखंड के कर्मचारियों को एक बड़ी सौगात देते हुए...

बकरीद से पहले ताजमहल विवाद: संरक्षित स्मारक के भीतर आयोजन की जांच शुरू

आगरा आगरा के ताजमहल में भजन-कीर्तन किए जाने का एक...

57 हजार किसानों के ट्यूबवेल कनेक्शन लंबित, अगस्त तक जारी करने का लक्ष्य

चंडीगढ़  हरियाणा में अब 45 दिन के अंदर बोरवेल लगाने...