‘पुलिस ने मेरे बेटे की जान ली’, गौरव की मौत पर मां ने लगाए गंभीर आरोप

Date:

ग्वालियर.

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों को जिंदगी भर का घाव दे दिया है। इसी हादसे में अपनी जान गंवाने वाले बड़ागांव खुरेरी निवासी गौरव परिहार की मां का रुदन वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम कर रहा है।

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बिलखती मां ने अपने जवान बेटे की मौत का सीधा जिम्मेदार पुलिस और प्रशासन की लापरवाही को ठहराया है।

जब ट्रक पलटा, तब कहां थी पुलिस?
बेटे के गम में बेसुध मां किरण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह चीख-चीख कर कह रही हैं कि "मेरे बेटे को पुलिस ने मार दिया।" उनका प्रशासन से सीधा सवाल है कि रात 12 बजे जब अनियंत्रित ट्रक उनके बेटे पर पलटा, तब पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था कहां थी? हादसे के बाद भी कोई त्वरित मदद नहीं मिली। उन्होंने बताया कि छोटा भाई खुद पैदल दौड़कर बड़े भाई गौरव की जान बचाने के लिए क्रेन वाले को बुलाने गया था।

अस्पताल ले जाते समय पुलिस पर डंडे मारने का आरोप
किरण के दर्द और गुस्से की एक बड़ी वजह पुलिस का असंवेदनशील रवैया भी रहा। मां ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि जब वे अपने बेटे गौरव को इलाज के लिए बिड़ला अस्पताल ले जा रही थीं, तब पुलिसकर्मियों ने उनकी मदद करने के बजाय उन्हें डंडे मारकर रोक दिया। इस बर्ताव ने एक बेबस मां के जख्मों को और हरा कर दिया है।

चार महीने पहले ही हुई थी शादी, नहीं छूटी थी मेहंदी
गौरव की असमय मौत ने इस परिवार की खुशियों को पूरी तरह तबाह कर दिया है। किरण ने रोते हुए बताया कि महज चार महीने पहले ही गौरव की शादी हुई थी। अभी तो उसके हाथों की मेहंदी का रंग तक ठीक से नहीं उतरा था और परिवार पर यह वज्रपात हो गया। "मेरा तो बेटा चला गया…" यह कहते हुए मां का दर्द छलक पड़ता है, जिसे देखकर वहां मौजूद हर इंसान का दिल पसीज गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सारंडा-पारसनाथ में बदलेगी तस्वीर, दो दर्जन से अधिक सुरक्षा कैंप बन सकते हैं विकास केंद्र

रांची  घोर माओवाद प्रभावित रहा झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले...

चोरबागान भगदड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भ्रामक घोषणाओं और भीड़ प्रबंधन में चूक की जांच

कोलकाता कोलकाता के चोरबागान में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़...

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि पर की मां महागौरी की पूजा, कहा- सशक्त नारी, समृद्ध उत्तर प्रदेश

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि...

पंजाब दौरे पर अमित शाह, नशे और कानून व्यवस्था को लेकर AAP सरकार पर निशाना

चंडीगढ़. पंजाब में नशे और कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी घमासान...