650वें प्रकाश पर्व को यादगार बनाएगी पंजाब सरकार, गुरु रविदास जी की बानी के प्रचार के साथ होगा व्यापक पौधारोपण

Date:

चंडीगढ़
 गुरु रविदास जी को समर्पित पंजाब सरकार के अहम कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध ने कहा कि उनकी बानी का प्रचार प्रसार देश विदेश में करेंगे। सभी यूनिवर्सिटी में जानकारी भरपूर लेक्चर, वर्कशॉप व सेमिनार होंगे। कीर्तन समागम भी और ड्रोन शो किए जाएंगे।

इसके साथ ही गुरु रविदास बगीची स्थापित की जाएगी, 650 एकड़ में होगी बगीची। 6 लाख 50 हज़ार पौधे हर जिले में लगाए जाएंगे। मैराथन दौड़ और साइकिल रैली भी सभी जिलों में आयोजित होगी। शोभा यात्राएं होंगी, जम्मू, बठिंडा, वाराणसी से खुरालगढ़ साहिब तक। इसके बाद राज्य स्तरीय कार्यक्रम मीनार ए बेगमपुरा पर आयोजित होगा।

कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध ने बताया कि दिसंबर तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का विस्तृत कैलेंडर तैयार किया गया है। इसके तहत पंजाब की प्रमुख यूनिवर्सिटियों में हर महीने सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में मोहाली सहित राज्य के सभी जिलों को शामिल किया जाएगा।

सरकार की प्रमुख घोषणाएं

    117 विधानसभा क्षेत्रों में गुरु रविदास जी के जीवन पर आधारित ड्रोन शो होंगे।
    650 एकड़ क्षेत्र में गुरु रविदास जी के नाम पर 'रविदास गार्डन' विकसित किए जाएंगे।
    पूरे राज्य में 'रन ऑफ इकुलेटी का आयोजन किया जाएगा।
    पूरे पंजाब में 6 लाख झंडे वितरित किए जाएंगे, जिन्हें लोग अपने घरों पर लगाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

एलन मस्क के भारत पर सवालों को लेकर ओवैसी के समर्थन में आए किरेन रिजिजू

नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...

CM भगवंत मान की पत्नी के रिश्तेदार बताए जा रहे अमरदीप ग्रेवाल LOC के तहत रोके गए

चंडीगढ़  अमरदीप सिंह ग्रेवाल को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में...

सऊदी अरब जाने वाले यात्रियों को झटका, एअर इंडिया और एक्सप्रेस की फ्लाइट्स पर लगी रोक

 नई दिल्ली एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने मौजूदा...

छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए खुशखबरी, 35 सरकारी स्कूलों में शुरू होगी फ्री NEET-JEE कोचिंग

अंबिकापुर  छत्तीसगढ़ का सरगुजा जिला राज्य में एक अनूठी मिसाल...