योगी सरकार की बीसी सखी योजना से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर, 10वीं पास महिलाओं को मिलेगा मौका

Date:

लखनऊ
योगी सरकार की बीसी सखी योजना (Banking Correspondent Sakhi)… जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। साथ ही साथ गांवों में भी बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं भी पहुंच रही हैं।

इस योजना के तहत शिक्षित ग्रामीण महिलाओं को बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में चुना जाता है। इन्हें गांव-गांव जाकर लोगों को बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं देने की जिम्मेदारी मिलती है। शुरुआत में सरकार की ओर से इन महिलाओं को हर महीने 4,000 रुपये का मानदेय दिया जाता है। साथ ही बैंक लेन-देन पर अलग से कमीशन भी मिलता है।

आइए जानते हैं कि यह योजना क्या है, इसका लाभ किन महिलाओं को मिलेगा और इसके लिए पात्रता की क्या शर्तें रखी गई हैं…

बीसी सखी योजना क्या है?
यूपी सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का मकसद गांवों में रहने वाली स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं को बैंकिंग सखी (Banking Correspondent) बनाना है। ये महिलाएं गांव-गांव जाकर लोगों को बैंकिंग सेवाएं (जैसे पैसे निकालना, जमा करना आदि) उनके घर तक पहुंचाती हैं।

बीसी सखी योजना का मुख्य उद्देश्य-
ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना।
ग्रामीणों को घर बैठे आसानी से बैंकिंग सुविधाएं देना।
गांवों में डिजिटल लेन-देन और वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना।

बीसी सखी योजना के फायदे
बीसी सखी योजना के तहत जो महिलाएं चुनी जाती हैं, उन्हें शुरुआती 6 महीनों तक हर महीने 4,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलता है। इसके साथ ही बैंकिंग डिवाइस या स्मार्टफोन खरीदने के लिए बैंक की तरफ से ही 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि मिलती है। फिर इन सखियों की कमाई कमीशन से होती है। जैसे कि हर एक बैंकिंग लेन-देन पर अलग से कमीशन मिलता है।

बीसी सखी योजना में कौन-कौन कर सकता है आवेदन?
सबसे पहले तो आवेदन करने वाली महिला महिला की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। महिला का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। महिला UPSRLM या NRLM के तहत पंजीकृत स्वयं सहायता समूह की सक्रिय सदस्य हो।

साथ ही महिला को स्मार्टफोन और डिजिटल एप चलाने की बेसिक जानकारी होनी चाहिए। इसके अलावा महिला को अपने ही गांव में बैंकिंग सेवाएं देने के लिए तैयार होना होगा यानी वो खुद से ही अपने गांव में सेवाएं देने की इच्छुक हो।

बीसी योजना में आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
    पहचान के लिए आधार कार्ड
    10वीं की मार्कशीट या प्रमाण पत्र
    स्वयं सहायता समूह (SHG) की सदस्यता का प्रमाण
    आधार से लिंक बैंक खाता पासबुक
    उत्तर प्रदेश का मूल निवास प्रमाण पत्र
    पासपोर्ट साइज फोटो

बीसी सखी योजना में आवेदन करने का तरीका
    सबसे पहले अपने मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर पर जाकर "BC Sakhi" एप डाउनलोड करें।
    ऐप खोलकर अपने मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें और ओटीपी डालकर वेरीफाई करें।
    अपनी निजी जानकारी (जैसे नाम, ग्राम पंचायत, एसएचजी की डिटेल, और 10वीं पास की जानकारी) दर्ज करें।
    मांगे गए दस्तावेज (आधार कार्ड, 10वीं की मार्कशीट, फोटो आदि) अपलोड करें।
    फॉर्म सबमिट कर दें और अपनी एप्लीकेशन आईडी संभालकर रखें।
    चयन होने पर ट्रेनिंग का कॉल आएगा। ट्रेनिंग और सर्टिफिकेशन पूरा होने के बाद डिवाइस मिलेगी और काम शुरू हो जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बाघों और मवेशियों की सुरक्षा के लिए गांवों में टीकाकरण अभियान

पन्ना पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ पुनर्स्थापना योजना के अंतर्गत...

954 किमी का सफर, फिर भी नहीं बच पाए टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के आरोपी

मुंबई टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस...

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की दीं शुभकामनाएं

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने विजयादशमी (दशहरा) पर्व पर...