‘ये कॉकरोच हैं…’, छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष के बयान पर विवाद

Date:

रायपुर/छतरपुर.

छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष और राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त राजीव लोचन दास जी महाराज ने CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रदर्शन को लेकर तीखा और विवादित बयान दिया है।

छतरपुर में अपने प्रथम नगर आगमन के दौरान उन्होंने CJP पर जमकर निशाना साधा और यहां तक कह दिया कि इस बार रावण दहन के साथ इन कॉकरोच का भी दहन कर देना चाहिए। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। गौरतलब है कि राजीव लोचन दास छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष होने के साथ-साथ प्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर के महंत भी हैं। उनका रविवार को पहली बार छतरपुर नगर आगमन हुआ, जिसे लेकर उनके समर्थकों और स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया। इस दौरान मंदिर के ट्रस्ट संचालक राजेंद्र अग्रवाल समेत नागरिकों ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने तीखे शब्दों में विरोधियों पर प्रहार किया।

मीडिया से चर्चा के दौरान CJP के प्रदर्शन पर कड़ा रुख अपनाते हुए राजीव लोचन दास ने कहा कि हमारा देश नेपाल या भूटान नहीं है, यहां की जनता सब जानती है। उन्होंने प्रदर्शन करने वालों पर तंज कसते हुए कहा कि यह लोग कॉकरोच की तरह हैं जो खुले आसमान के नीचे नहीं रह सकते, बल्कि केवल गंदगी में ही जीवित रहते हैं और उनका असली स्थान वही है। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि मैं आह्वान करता हूं कि इस बार रावण दहन के साथ-साथ हम इन कॉकरोच का भी दहन कर दें। वहीं उनके इस बयान के बाद प्रदेश में सियासी उठापटक होने के पूरी संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की योजना संबंधी खबरें असत्य एवं भ्रामक

रायुपर भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) ने सोशल मीडिया तथा कुछ...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया स्मारक निर्माण कार्य का निरीक्षण

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के...

कृषि मंत्री रामविचार नेताम के निर्देशों पर फसलों की देखरेख और नुकसान की रोकथाम पर जोर’

रायपुर  छत्तीसगढ़ में किसानों की फसलों को कीट एवं रोगों...