बस्तर में मौसम की मार का खतरा, खेतों में पड़ी फसल बचाने में जुटे किसान

Date:

बस्तर.

चक्रवाती तूफान का खतरा भले ही फिलहाल टलता नजर आ रहा है, लेकिन इसका असर किसानों की चिंता के रूप में अब भी खेतों में दिखाई दे रहा है। तेज हवाओं और बारिश के बाद खेतों में कटी पड़ी धान की फसल किसानों के लिए नई मुसीबत बन गई है।

कई जगह खेतों में पानी भरा होने और जमीन गीली रहने से धान को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाना मुश्किल हो रहा है।
मौसम खुलने के बावजूद किसान अपनी उपज समेटने की स्थिति में नहीं पहुंच पाए हैं। ऐसे में खेतों में पड़ी फसल को दोबारा बारिश और नमी से बचाने के लिए तिरपाल का सहारा लिया जा रहा है। किसानों को सबसे ज्यादा डर धान की गुणवत्ता खराब होने और उपज के सड़ने का है। लंबे समय तक गीली जमीन पर फसल पड़ी रहने से नुकसान की आशंका और बढ़ गई है। जिन किसानों ने कटाई पूरी कर ली है, उनके सामने अब उपज सुरक्षित रखने की चुनौती है।

वहीं, खेतों में पानी और कीचड़ के कारण धान समेटने की प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है। किसान अब खेत सूखने और मौसम पूरी तरह साफ रहने का इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि इस बार किसानों की चिंता सिर्फ फसल पकाने की नहीं, बल्कि कटी हुई फसल को सुरक्षित घर तक पहुंचाने की भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भोपाल के शाहपुरा तालाब पर NGT की नजर, रिपोर्ट दाखिल करने के लिए सरकार को मिली नई समयसीमा

भोपाल  शाहपुरा तालाब के स्टाप डैम को तोड़कर पानी बहाए...

हरियाणा में रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित, 83 रूटों पर यात्रियों की बढ़ी परेशानी

हिसार. रात्रि भत्ता, एलटीसी व मेडिकल की कुल पांच करोड़...

चिट्टा सेवन के आरोप में ASI पर कार्रवाई, डोप टेस्ट में हुई पुष्टि

बुढलाडा/मानसा. पंजाब पुलिस के एएसआइ को शुक्रवार सुबह लोगों ने...

मध्य प्रदेश में ADPO भर्ती नियमों पर हाईकोर्ट की रोक, प्रमोशन के लिए आरक्षित 10% कोटा निरस्त

ग्वालियर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने सहायक...