संवेदनशील और प्रभावशाली शायरी के माध्यम से बद्र ने साहित्य जगत में विशिष्ट पहचान बनाई

Date:

भोपाल 

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रख्यात शायर एवं साहित्यकार बशीर बद्र के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि बशीर बद्र ने अपनी संवेदनशील और प्रभावशाली शायरी के माध्यम से साहित्य जगत में विशिष्ट पहचान बनाई। उनकी ग़ज़लों और रचनाओं ने मानवीय भावनाओं, रिश्तों और सामाजिक संवेदनाओं को बेहद खूबसूरती से अभिव्यक्त किया। उनकी लेखनी आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करती रहेगी।

श्री शुक्ल ने कहा कि बशीर बद्र का निधन साहित्य एवं कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी रचनाएँ सदैव साहित्य प्रेमियों के हृदय में जीवित रहेंगी। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों, प्रशंसकों एवं साहित्य जगत के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

युवा कॉन्क्लेव में सीएम मोहन यादव का ऐलान, शुरू होगा डिजिटल कंटेंट अवॉर्ड

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 11 जुालई को इंदौर...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का महिलाओं ने जताया आभार

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के तहत...

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अंतिम दिन, 93% फार्म हुए जमा

बाढड़ा  विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर अभियान के तहत सोमवार को...

सौंफ खरीदते समय रहें सावधान, नकली हरी सौंफ से बचने के तरीके

 नई दिल्ली सौंफ का डिब्बा ज्यादातर घरों में मेज पर...